- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 1st Weekend Collection: पहले वीकेंड में नं. 1 बनी 'धुरंधर 2', सबसे कमाऊ मूवीज में कहां?
Dhurandhar 2 1st Weekend Collection: पहले वीकेंड में नं. 1 बनी 'धुरंधर 2', सबसे कमाऊ मूवीज में कहां?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने पहले वीकेंड में इतनी कमाई कर ली है कि ना केवल यह पहले वीकेंड की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है, बल्कि सबसे कमाऊ हिंदी फिल्मों में टॉप 10 के करीब पहुंच गई है। Dhurandhar The Revenge Box office Report...

पहले वीकेंड में कितना हुआ 'धुरंधर 2' का कलेक्शन
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर : द रिवेंज' ने पहले वीकेंड में देशभर में 454.12 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसमें से लगभग 430 करोड़ रुपए की कमाई इस फिल्म ने सिर्फ हिंदी वर्जन से की है। हिंदी फिल्मों के मामले में यह पहले वीकेंड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
पहले वीकेंड सबसे कमाऊ हिंदी मूवीज में 'धुरंधर 2' नं. 1
'धुरंधर 2' ने पहले वीकेंड की कमाई के मामले में सभी हिंदी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अभी तक इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2 : द रूल' का हिंदी वर्जन था, जिसने पहले वीकेंड में लगभग 291 करोड़ रुपए कमाए थे।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 3 Release Date Viral! क्या रणवीर सिंह की फिल्म के अगले पार्ट का टाइटल आया सामने?
पहले वीकेंड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 हिंदी फ़िल्में
- धुरंधर द रिवेंज : 430 करोड़ रुपए
- पुष्पा 2 : द रूल (हिंदी वर्जन) : 291 करोड़ रुपए
- जवान : 286.16 करोड़ रुपए
- पठान : 280.75 करोड़ रुपए
- स्त्री 2 : 204 करोड़ रुपए
सबसे कमाऊ हिंदी फिल्मों में 11वें नं. पर 'धुरंधर 2'
अगर सबसे कमाऊ हिंदी फिल्मों की बात करें तो महज 4 दिन में 'धुरंधर 2' 11वें नंबर पर पहुंच गई है। इसने आमिर खान की सबसे कमाऊ फिल्म 'दंगल' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने लाइफटाइम 387.38 करोड़ रुपए कमाए थे। 5वें दिन यह फिल्म यश स्टारर 'KGF chapter 2' को पछाड़ टॉप 10 में अपनी जगह मुकम्म्मल कर लेगी।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Day 4 Collection : 'धुरंधर द रिवेंज' 700 करोड़ से इंच पर दूर! जानें 4 दिन की कमाई
अब तक की 10 सबसे कमाऊ हिंदी फ़िल्में
धुरंधर : 895.96 करोड़ रुपए
पुष्पा 2 : द रूल (हिंदी वर्जन) : 830.10 करोड़ रुपए
जवान : 643.87 करोड़ रुपए
स्त्री 2 : 627.02 करोड़ रुपए
छावा : 600.10 करोड़ रुपए
एनिमल : 556.36 करोड़ रुपए
पठान : 543.05 करोड़ रुपए
ग़दर 2 : 525.45 करोड़ रुपए
बाहुबली 2 : 510.99 करोड़ रुपए
केजीईएफ चैप्टर 2 : 434.70 करोड़ रुपए
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।