धुरंधर 2 ने 18 दिनों में 1041 करोड़ कमाकर इतिहास रच दिया है। यह 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है, जबकि ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ते हुए दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन चुकी है। इसके आगे अब सिर्फ एक ही फिल्म बची है।
Dhurandhar 2 Beat Baahubali 2 Record: 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। यह पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने सभी भाषाओं में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। रणवीर सिंह स्टारर और डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म ने Baahubali 2: The Conclusion के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है और अब यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
18वें दिन कितनी रही धुरंधर 2 की कमाई
अनुमानों के अनुसार, धुरंधर 2 ने 18वें दिन करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे शनिवार को 27 करोड़ कमाने के बाद, रविवार को इसमें और बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, तीसरे रविवार की कमाई के मामले में यह धुरंधर (40.3 करोड़), पुष्पा 2: द रूल (33 करोड़) और बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (32 करोड़) से पीछे रही।
'धुरंधर 2' ने 18 दिन में कमाया 362% का मुनाफा
225 करोड़ रुपये के बजट में बनी धुरंधर 2 ने सिर्फ 18 दिनों में 362% का जबरदस्त मुनाफा कमा लिया है। यह फिल्म अब एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। अब तक धुरंधर 2 का कुल नेट कलेक्शन 1041 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इसमें से 974 करोड़ रुपये सिर्फ हिंदी बेल्ट से आए हैं, जबकि बाकी कमाई तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं से हुई है।
Dhurandhar 2 डे-वाइज कमाई (नेट कलेक्शन)
पहला हफ्ता: 690 करोड़ (8 दिन)
दूसरा हफ्ता: 271 करोड़
16वां दिन: 23 करोड़
17वां दिन: 27 करोड़
18वां दिन: 30 करोड़
कुल कलेक्शन: 1041 करोड़
‘बाहुबली 2’ को पछाड़कर बनी दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
धुरंधर 2 ने महज 18 दिनों में बाहुबली 2: द कन्क्लूजन को पीछे छोड़ दिया, जिसने 8 साल पहले यानी 2017 में 1031 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब यह भारत के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। नंबर 1 पर काबिज पुष्पा 2 के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अभी धुरंधर 2 को 225 करोड़ रुपए और कमाने होंगे।
भारत की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में (नेट)
पुष्पा 2: द रूल – 1265.97 करोड़
धुरंधर 2 – 1041 करोड़ (18 दिन)
बाहुबली 2: The Conclusion – 1031 करोड़
धुरंधर – 894.49 करोड़
केजीएफ: चैप्टर 2 – 859.7 करोड़
आरआरआर – 772 करोड़
कल्कि 2898 AD – 653.21 करोड़
जवान – 640.42 करोड़
स्त्री 2 – 627.5 करोड़
कांतारा: चैप्टर 1 – 622.41 करोड़


