MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 Collection Day 10: 'धुरंधर 2' फिर बनी सुनामी! अब किन 3 फिल्मों को पीछे छोड़ा?

Dhurandhar 2 Collection Day 10: 'धुरंधर 2' फिर बनी सुनामी! अब किन 3 फिल्मों को पीछे छोड़ा?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने दूसरे शनिवार फिर बॉक्स ऑफिस पर उड़ान भरी। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है। 10 दिन में यह फिल्म भारत में 750 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। जानिए ‘धुरंधर 2’ का ताजा बॉक्स ऑफिस हाल...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Mar 29 2026, 12:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
'धुरंधर 2' ने 10वें दिन कितनी कमाई की?
Image Credit : X

'धुरंधर 2' ने 10वें दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर द रिवेंज' ने 10वें दिन यानी रिलीज के बाद दूसरे शनिवार को देशभर में लगभग 62.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 778.77 करोड़ रुपए हो चुका है। यह कमाई फिल्म के सभी वर्जनों को मिलाकर है।

25
'धुरंधर द रिवेंज' के हिंदी वर्जन की कमाई कितनी हुई?
Image Credit : X

'धुरंधर द रिवेंज' के हिंदी वर्जन की कमाई कितनी हुई?

रिपोर्ट के मुताबिक़, 'धुरंधर 2' के हिंदी वर्जन ने दूसरे शनिवार को लगभग 58 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के हिंदी वर्जन का अब तक का कुल कलेक्शन 748.5 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। यह हिंदी बेल्ट में 700 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीसरी फिल्म बनी है।

यह भी पढ़ें : कौन हैं 'सैयारा' गर्ल अनीत पड्डा की बहन रीत, जिन्होंने 'धुरंधर 2' पर कहा कुछ ऐसा कि मच गया बवाल

35
भारत में 700 करोड़ क्लब में कौन-कौन-सी हिंदी फ़िल्में
Image Credit : instagram

भारत में 700 करोड़ क्लब में कौन-कौन-सी हिंदी फ़िल्में

भारत में 700 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई करने वाली सिर्फ तीन हिंदी फ़िल्में हैं। इनमें पहले और तीसरे पायदान पर रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' हैं, जिनकी कमाई क्रमशः 895.96 करोड़ रुपए और 748.5 करोड़ रुपए+ की कमाई की। दूसरे स्थान पर अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगु सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' का हिंदी वर्जन है, जिसने 830.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

45
700 करोड़ क्लब में कितनी इंडियन फ़िल्में
Image Credit : X

700 करोड़ क्लब में कितनी इंडियन फ़िल्में

अगर भारत में 700 करोड़ क्लब में शामिल सभी इंडियन फिल्मों की बात करें तो इनकी संख्या 6 है। यह रही इन फिल्मों की पूरी लिस्ट और उनकी कमाई (पैन इंडिया कलेक्शन के आधार पर):-

  • पुष्पा 2 : द रूल (तेलुगु पैन इंडिया फिल्म)

भारत में लाइफटाइम कलेक्शन : 1234.10 करोड़ रुपए

  • बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (तेलुगु पैन इंडिया फिल्म)

भारत में लाइफटाइम कलेक्शन : 1030.32 करोड़ रुपए

  • धुरंधर (हिंदी फिल्म)

भारत में लाइफटाइम कलेक्शन : 895.96 करोड़ रुपए

  • केजीएफ चैप्टर 2 (कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म)

भारत में लाइफटाइम कलेक्शन : 859 करोड़ रुपए

  • RRR (तेलुगु पैन इंडिया फिल्म)

भारत में लाइफटाइम कलेक्शन : 782.20 करोड़ रुपए

  • धुरंधर द रिवेंज (हिंदी पैन इंडिया फिल्म)

भारत में लाइफटाइम कलेक्शन : 778.77 करोड़ रुपए*

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Friday Collection: 'धुरंधर 2' या 'पुष्पा 2', बॉक्स ऑफिस की असली किंग कौन?

55
10 दिन में 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ
Image Credit : instagram

10 दिन में 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ

'धुरंधर 2' 10 दिन में दुनियाभर में लगभग 1,255.44 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन तकरीबन 930.44 करोड़ रुपए हुआ है और ओवरसीज मार्केट से इसने लगभग 325 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख़ खान स्टारर 'जवान' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने दुनियाभर में तकरीबन 1,160 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इतना ही नहीं, यश स्टारर KGF Chapter 2 भो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ से पिछड़ गई है, जिसने दुनियाभर में 1,215 करोड़ रुपए कमाए थे।  इतना ही नहीं, एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी ‘RRR’ भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब ‘धुरंधर 2’ से पीछे है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘RRR’ ने दुनियाभर में 1230 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
रणवीर सिंह

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
HIT का रीमेक बना अजय देवगन की फिल्म में डाला ऐसा भयानक ट्विस्ट, गिरी औंधे मुंह-करोड़ों का लगा फटका
Recommended image2
April OTT धमाका: मर्डर मिस्ट्री से कॉमेडी तक, पूरे महीने एंटरटेनमेंट करेंगी 7 फिल्में-सीरीज
Recommended image3
Dhurandhar 2 Collection Day 11: 11वें दिन और भी तूफानी हुई रणवीर सिंह की फिल्म, कर ली इतनी कमाई
Recommended image4
कौन है 1100 करोड़ी फिल्म देने वाली यह खूबसूरत हसीना, जो पहली बार सलमान खान संग करेगी रोमांस?
Recommended image5
Dhurandhar 2 Second Saturday Collection में सभी रिकॉर्ड चूर, पर नं.1 बनने से रह गई इतनी दूर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved