- Home
- Entertainment
- Dhurandhar Box Office Day 43: क्या Republic Day तक टिकेगी धुरंधर, छठे हफ्ते के बाद की इतनी कमाई
Dhurandhar Box Office Day 43: क्या Republic Day तक टिकेगी धुरंधर, छठे हफ्ते के बाद की इतनी कमाई
Dhurandhar Box Office Day 43:फिल्म धुरंधर छह हफ्तों से सिनेमाघरों में जमी हुई है। आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। वहीं दर्शकों के मन में सवाल है कि क्या ये मूवी गणतंत्र दिवस तक टिक पाएगी।

धुरंधर की शुक्रवार, 16 जनवरी, 2026 को कुल मिलाकर 10.02% हिंदी ऑक्यूपेंसी थी। हिंदी (2D) थिएटर में सुबह के शो: 6.39%दोपहर के शो: 13.64% ऑक्यूपेंसी देखी गई। शाम और रात के शो के आंकड़े अगले दिन यानि 17 जनवरी को प्राप्त होंगे।
छह हफ़्तों के बाद, भारतीय दर्शकों की वजह से धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। फ़िल्म की घरेलू कमाई अब ग्रॉस कलेक्शन 869.80 करोड़ रुपये तो नेट कलेक्शन ₹ 817.42 Cr हो गया है।
sacnilk के मुताबिक, फ़िल्म ने 42वें दिन 3 Cr रुपये कमाए। इस मूवी ने छठे हफ्ते ₹ 26.35 Cr का कलेक्शन किया है। वहीं 43 वें दिन इसने शाम 6.30 बजे तक ₹ 0.82 Cr ** की कमाई की है।
sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, धुरंधर ने पहले हफ़्ते में₹ 207.25 Cr रुपये, दूसरे हफ़्ते में ₹ 253.25 Cr रुपये, तीसरे हफ़्ते में ₹ 172 Cr रुपये और चौथे हफ़्ते में ₹ 106.5 Cr रुपये कमाए। पांचवें हफ़्ते में इसने ₹ 51.25 Cr रुपये और छठे हफ़्ते में ₹ 26.35 Cr करोड़ रुपये कमाए हैं।
धुरंधर का ट्रेलर 18 नवंबर को रिलीज़ हुआ था। सच्ची घटनाओं से इंस्पायर कहानी में रणवीर सिंह पाकिस्तान के चार सबसे खतरनाक आतंकवादियों का सामना करते हैं। किरदारों की पहचान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक इसे कंफर्म नहीं किया है। रणवीर सिंह का किरदार - जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह मेजर मोहित शर्मा से इंस्पायर है। ये एक काल्पनिक किरदार है, जैसा कि सेंसर बोर्ड ने कंफर्म की है।
इस मूवी के बारे में
धुरंधर फिल्म को आदित्य धर द्वाार निर्देशित और जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर.माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

