- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 में दिखा रणवीर सिंह का ल्यारी वाला बंगला असल में कहां है? देखें 6 INSIDE PHOTOS
Dhurandhar 2 में दिखा रणवीर सिंह का ल्यारी वाला बंगला असल में कहां है? देखें 6 INSIDE PHOTOS
Ranveer Singh Movie Dhurandhar The Revenge की सफलता के बीच फिल्म में दिखाया गया हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) और यालिना (सारा अर्जुन) का बंगला चर्चा में है। 6 PHOTO के साथ जानिए यह बंगला कहां और क्या है इसकी खासियत...

चर्चा में 'धुरंधर 2' के हमजा अली मजारी का ल्यारी वाला बंगला
'धुरंधर 2' में दर्शकों ने मजा अली मजारी और यालिना का जो ल्यारी वाला बंगला देखा, वो असल में पाकिस्तान में नहीं, बल्कि भारत में ही है। यूट्यूब पर इसका वीडियो सामने आया है, जो दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।
कहां है 'धुरंधर 2' के हमजा अली का शानदार बंगला?
यह आलीशान बंगला पंजाब के अमृतसर में मौजूद है। आर्किटेक्चर फर्म 23DC Architects ने इस बंगले का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया है कि इस प्रॉपर्टी का नाम 'आनंदा' है और यह उनका डिज़ाइन किया हुआ प्रोजेक्ट है।
यह भी पढ़ें : सबसे तेज़ 700 करोड़ कमाने वाली 5 फ़िल्में, 'धुरंधर 2' नहीं तोड़ पाई इस फिल्म का रिकॉर्ड
सिर्फ सेट नहीं, एक रियल लग्ज़री होम है आनंदा
'धुरंधर 2' में दिखाया गया यह घर सिर्फ फिल्म सेट नहीं, बल्कि एक शानदार रिहायशी प्रॉपर्टी है। डिजाइनर्स के मुताबिक, “यह एक ऐसा स्पेस है जहां ओपन एरिया और हरियाली डिजाइन में सहज रूप से घुल-मिल जाते हैं, जो सुकून और लग्ज़री का परफेक्ट मेल बनाते हैं।”
बाहर से सादगी, अंदर से रॉयल फील देता है आनंदा
घर का एक्सटीरियर ग्रे टोन और वुडन डिटेलिंग के साथ बेहद क्लासी दिखता है। अंदर कदम रखते ही शांत आंगन, पत्थरों की डिजाइन, गार्डन और ग्लास एलिमेंट्स का खूबसूरत कॉम्बिनेशन नजर आता है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Day 5 Collection: 'धुरंधर 2' ने 'KGF 2' को पछाड़ा, 5वें दिन कमाए इतने CR
आनंदा के इंटीरियर में दिखती है अंडरस्टेटेड लग्ज़री
घर के अंदर हाई सीलिंग, न्यूट्रल कलर पैलेट और मॉडर्न फिनिशिंग का इस्तेमाल किया गया है। ब्लैक मार्बल की स्पाइरल सीढ़ियां इसकी सबसे खास पहचान हैं। बड़े-बड़े विंडो और ग्लास वॉल्स घर को नेचुरल लाइट से भर देते हैं।
आनंदा के गार्डन, पूल और ग्रैंड लुक दिल जीतने वाले
बंगले के बाहर हरा-भरा गार्डन, स्विमिंग पूल और आरामदायक बैठने की जगह इसे और खास बनाते हैं। लिविंग रूम में सॉफ्ट टोन, शानदार फर्नीचर और आर्टवर्क इसे एक परफेक्ट लग्ज़री स्पेस बनाते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।