रणवीर सिंह और आदित्य धर की जासूसी थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होगी।इसकी शूटिंग से संजय दत्त और अर्जुन रामपाल की तस्वीरें वायरल हैं। मेजर इकबाल और ‘बड़े साहब’ का रहस्य इस बार कहानी का केंद्र है।

Sanjay Dutt, Arjun Rampal's BTS Pic Viral: धुरंधर 2: रणवीर सिंह और आदित्य धर की जासूसी थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 के साथ एक और बॉक्स ऑफिस धमाके के लिए तैयार हो जाइए। धुरंधर 2 मार्च 19 को रिलीज के लिए तैयार है। इससे पहले, एसपी चौधरी और मेजर इकबाल का किरदार निभाने वाले संजय दत्त और अर्जुन रामपाल को मुंबई में शूटिंग करते देखा गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बड़े साहब के किरदार को लेकर लगाई जा रहीं अटकलें

धुरंधर पार्ट टू में बड़े साहब के इर्द-गिर्द का रहस्य दर्शकों के लिए सबसे क्योरोसिटी बनाए हुए है। क्या यह अर्जुन रामपाल द्वारा स्टार मेजर इकबाल हैं या कोई नया किरदार, इस सवाल का जवाब 19 मार्च को मिलेगा। दर्शक सिनेमाघरों में दूसरा पार्ट देखने से पहले नेटफ्लिक्स पर धुरंधर के प्रीमियर के साथ ही पिछली घटनाओं को दोहरा रहे हैं। इसी बीच, धुरंधर 2 के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। आदित्य धर ने इसे एक फिल्म बड़े कैनवास पर शूट किया था, लेकिन इसमें कुछ घटनाओं का पिक्चराइजेशन को एडीटिंग टेबल पर अलग कर दिया गया था। अब निर्माताओं ने फिल्म को दो पार्ट में बांटने का फैसला किया। फिल्म के बड़े हिस्से पहले ही फिल्माए जा चुके हैं, और अब कुछ एडीशनल सीन जोड़े जाएंगे।

धुरंधर 2 के बिहाइंड द सीन्स वायरल

मुंबई के बैलार्ड एस्टेट को धुरंधर 2 की शूटिंग के लिए लयारी के रूप में दिखाया गया है। वायरल तस्वीरों में संजय दत्त और अर्जुन रामपाल एक अहम दृश्य की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दृश्य के बारे में कोई ज्यादा डिटेल शेयर नहीं की गई है। लेकिन प्रशंसक बड़े साहब की पहचान जानने के लिए तस्वीरों को एनालिसस कर रहे हैं। धुरंधर में संजय और अर्जुन कभी एक-दूसरे से नहीं मिले थे क्योंकि उनके किरदारों की टाइमलाइन और संबंध अलग-अलग थे। फिल्माए गए दृश्य टुकड़ों में जोड़े गए हैं।

धुरंधर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। देशभक्ति के प्लॉट पर बेस्ड ये फिल्म अब ढलान पर है। बॉर्डर 2 की रिलीज ने दर्शकों को वॉर ड्रामा की तरफ मोड़ दिया है।