- Home
- Entertainment
- 'होंठ बड़े करवाओ, ब्रेस्ट एन्हांस कराओ'..बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने 'गंदी डिमांड' की सुनाई कहानी
'होंठ बड़े करवाओ, ब्रेस्ट एन्हांस कराओ'..बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने 'गंदी डिमांड' की सुनाई कहानी
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने खुलासा किया कि उन्हें लिप फिलर्स और ब्रेस्ट एन्हांसमेंट कराने की सलाह दी गई थी। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियां हमेशा पुरुषों से मिलीं, लेकिन उन्होंने अपनी नेचुरल पहचान नहीं बदली।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस एशिया पैसिफिक दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं पर पड़ने वाले ब्यूटी प्रेशर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि करियर की शुरुआत में कई पुरुषों ने उन्हें लिप फिलर्स करवाने और ब्रेस्ट एन्हांसमेंट कराने की सलाह दी थी। ऐसे सलाह ने उन्हें महसूस कराया कि वह शायद उतनी अच्छी नहीं हैं, जबकि वो इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट जीत चुकी थीं। आइए बताते हैं, 'इक्का' की अदाकारा दीया मिर्जा ने क्या कुछ बताया।

ब्यूटी क्वीन होने के बाद भी महसूस हुई कमी
SheThePeople संग बात करते हुए दीया मिर्जा ने बताया कि मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का खिताब जीतने के बावजूद उन्हें अपने लुक को लेकर लगातार एडवाइज दिए जाते थे। उनसे कहा जाता था कि अगर वह होंठों को और भरा हुआ दिखाएं या शरीर में कॉस्मेटिक बदलाव करें तो उन्हें ज्यादा काम मिलेगा। लेकिन उन्होंने इस दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया।
"ऐसी सलाह हमेशा पुरुषों से मिली"
एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उन्हें अपने शरीर को बदलने की सलाह कभी किसी महिला ने नहीं दी। जितने भी सलाह या कमेंट मिलें वो मर्दों की तरफ से आएं। उनके मुताबिक, यह अनुभव बताता है कि मनोरंजन उद्योग में महिलाओं के लिए तय किए गए सौंदर्य मानक किस तरह पुरुषों की सोच से प्रभावित रहे हैं। लेकिन उन्होंने इस दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया। अदाकारा ने कहा कि आज पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें खुशी होती है कि उन्होंने अपनी नेचुरल पहचान नहीं बदली।
दीया मिर्जा का मैसेज
ब्यूटी स्टैंडर्ड्स, बढ़ती उम्र और कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर दीया मिर्जा ने कहा कि किसी भी महिला को केवल इंडस्ट्री के तय किए गए सौंदर्य मानकों में फिट होने के लिए अपने शरीर में बदलाव कराने का दबाव महसूस नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास और अपनी प्राकृतिक पहचान को स्वीकार करना किसी भी कॉस्मेटिक बदलाव से अधिक महत्वपूर्ण है।
इसे भी पढ़ें: King Movie: 20 साल बाद साथ दिखेंगे शाहरुख खान और रानी मुखर्जी, इस हीरोइन की बनेंगी मां
बॉलीवुड में ब्यूटी प्रेशर कोई नई बात नहीं
दीया मिर्जा का अनुभव किसी एक एक्ट्रेस तक सीमित नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में कई अदाकाराएं खुलकर बता चुकी हैं कि इंडस्ट्री में उम्र, रंग, शरीर और चेहरे को लेकर अवास्तविक अपेक्षाएं रखी जाती हैं। 2017 में प्रकाशित "Analyzing Gender Stereotyping in Bollywood Movies" नामक शोध में भी पाया गया कि हिंदी फिल्म उद्योग में महिलाओं को अक्सर पारंपरिक सुंदरता और सीमित भूमिकाओं के नजरिए से पेश किया जाता है। शोध के अनुसार, फिल्मों में महिलाओं के चित्रण में लैंगिक रूढ़ियां लंबे समय से मौजूद हैं।
और पढ़ें: 'वाराणसी' की मंदाकिनी का फर्स्ट लुक रिलीज, प्रियंका चोपड़ा दिखीं धाकड़ अंदाज में
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।