श्रद्धा कपूर की पीरियड बायोपिक ‘ईथा’ का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। 28 अगस्त 2026 को ‘टॉक्सिक’, ‘Vvan’ और ‘खोसला का घोसला 2’ से होगा बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश।

श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवैटेड फिल्म ‘ईथा’ का पहला टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म महाराष्ट्र की महान लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। टीजर में श्रद्धा कपूर का अब तक का सबसे दमदार और भावनात्मक अवतार देखने को मिला है, जहां उनका किरदार प्रेग्नेंट होने के बावजूद मंच पर परफॉर्म करने का फैसला करता है। 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने जा रही ‘ईथा’ का सामना यश की ‘टॉक्सिक’, सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘Vvan’ और ‘खोसला का घोसला 2’ जैसी फिल्मों से होने वाला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'ईथा' के टीजर में दिखी एक कलाकार की जिद और जुनून

फिल्म के टीजर की शुरुआत श्रद्धा कपूर के किरदार से होती है, जो मंच पर परफॉर्मेंस देने की तैयारी कर रही होती है। वह प्रेग्नेंट है और दर्द से जूझ रही है। इसी दौरान बैकस्टेज बच्चे को जन्म देने के बाद भी वह मंच पर जाने का फैसला करती है। जब उसे जान का खतरा बताया जाता है, तब वह जवाब देती है, "पड़ी-पड़ी मरी तो बेचारी कहलाऊंगी, नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी।" यही डायलॉग टीजर की सबसे बड़ी हाईलाइट बनकर सामने आया है।

यह भी पढ़ें : 150 मिनट की फिल्म में 19 सीन ऐसे कि मचा था बवाल, TV - OTT वाले चाह कर भी नहीं कर सकते रिलीज

कौन थीं विठाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर?

‘ईथा’ महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर की बायोपिक है। फिल्म का नाम ‘विठा’ नाम से निकला है, जो विठाबाई का लोकप्रिय क्षेत्रीय नाम माना जाता था। विठाबाई को तमाशा लोक कला की सबसे प्रभावशाली कलाकारों में गिना जाता है। फिल्म 1950 से 1980 के दौर के बीच उनकी जिंदगी, संघर्ष, उपलब्धियों और कला जगत में उनके योगदान को दिखाएगी।

YouTube video player

श्रद्धा कपूर के करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका?

फिल्म के पोस्टर्स और टीजर में श्रद्धा कपूर का लुक पूरी तरह बदला हुआ दिखाई देता है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। लोक कलाकार के जीवन को पर्दे पर उतारने के लिए श्रद्धा ने खास तैयारी की है, जिसकी झलक टीजर में साफ दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें : कौन यह दिग्गज, जिसने अक्षय कुमार संग काम करने मांगी उनसे ज्यादा फीस, नहीं मिली तो ठुकरा दिया ऑफर

‘ईथा’ की स्टारकास्ट ने बढ़ाई फिल्म की ताकत

फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘छावा’, ‘जरा हटके जरा बचके’, ‘लुका छुपी’ जैसी सफल फ़िल्में डायरेक्ट की हैं। ‘ईथा’ में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर, मोहम्मद जीशान अय्यूब और सिद्धार्थ जाधव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘ईथा’ 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी वीक में तीन और बड़ी फिल्में यश स्टारर 'टॉक्सिक', सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'Vvan' और अनुपम खेर-बोमन ईरानी स्टारर 'खोसला का घोसला' भी रिलीज के लिए लाइन में हैं।