MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Toxic Advance Booking
Supreme Court TMC Case
Bihar BPSC Student Protest Patna
Bihar BPSC Protest
Govinda Son Wedding Rumours
Kriti Sanon's Raksha Bandhan Ad Controversy
Gujarat Mumbai drug smuggling
Maharashtra hill tragedy
LPG Cylinder New Rule
Chandra Grahan 2026 Date & Time
H-1B visa fee hike
Delhi Weather Update
Amazon Datura sale
Mumbai Rustomjee Crown Demolition
Gwalior kissing car
US sanctions on Iran
Global News Snapshot
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 2025 के 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, 2026 में जिन्हें तोड़ने में छूट जाएंगे पसीने!

2025 के 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, 2026 में जिन्हें तोड़ने में छूट जाएंगे पसीने!

साल 2025 गुजर रहा है और लोग New year 2026 के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। गुजरने वाले साल में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं। चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में, जिनका 2026 में टूटला मुश्किल हो सकता है…

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Dec 31 2025, 07:50 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
1. 2025 की वर्ल्डवाइड सबसे कमाऊ फिल्म
Image Credit : Film Scene

1. 2025 की वर्ल्डवाइड सबसे कमाऊ फिल्म

चीन की एनिमेटेड फंतासी फिल्म Ne Zha 2 ने 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म होने का रिकॉर्ड बनाया। बॉक्स ऑफिस मोजो की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 215 करोड़ डॉलर की कमाई की। यह भारतीय मुद्रा में लगभग 19302. 3 करोड़ रुपए होते हैं। 29 जनवरी 2025 को यह फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी, जिसका बजट लगभग 8 करोड़ डॉलर (तकरीबन 718.2 करोड़ रुपए था। यह दुनियाभर में अब तक की 5वीं सबसे कमाऊ फिल्म भी बनी है।  ये हैं 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में

  1. अवतार (2009) : 292. 4 करोड़ डॉलर
  2. एवेंजर्स : एंडगेम (2019) : 280 करोड़ रुपए
  3. अवतार : द वे ऑफ़ वाटर (2022) : 234.3 करोड़ रुपए
  4. टाइटैनिक (1997) : 226.8 करोड़ रुपए
  5. Ne Zha 2 (2025) : 215 करोड़ डॉलर
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
2. भारत में सबसे ज्यादा दिनों तक डबल डिजिट की कमाई
Image Credit : Film Scene

2. भारत में सबसे ज्यादा दिनों तक डबल डिजिट की कमाई

भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा दिनों तक दो अंकों में कमाई का रिकॉर्ड रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने अपने नाम किया। इस फिल्म ने रिलीज के बाद लगातार 25 दिन तक डबल डिजिट में कमाई कर भारत में 741.5 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2 : द रूल' के पास यह रिकॉर्ड था, जिसने 22 दिन तक लगातार डबल डिजिट में कमाई की थी। वैसे 'धुरंधर' बॉलीवुड की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म, रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और यहां तक कि डायरेक्टर आदित्य धर समेत फिल्म की ज्यादातर कास्ट और क्रू मेम्बर्स के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म भी बनी है।

यह भी पढ़ें : 2025 का सबसे महंगा एक्टर, वसूली इतनी फीस कि 'धुरंधर' की वर्ल्डवाइड कमाई भी इससे कम!

35
3. सबसे ज्यादा मुनाफे वाली फिल्म का रिकॉर्ड
Image Credit : Film Scene

3. सबसे ज्यादा मुनाफे वाली फिल्म का रिकॉर्ड

2025 में भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा प्रॉफिट वाली फिल्म भी मिली। यह फिल्म है लालो : कृष्ण सदा सहायते'। यह गुजराती फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और 82 दिन से लगातार थिएटर्स में चल रही है। सिर्फ 50 लाख रुपए में बनी यह फिल्म भारत में 95.41 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म का अब तक का प्रॉफिट लगभग 18982 फीसदी हो चुका है।

यह भी पढ़ें : OTT पर सबसे महंगी बिकीं ये 5 फ़िल्म, रिलीज से पहले Top 2 ने कर डाली बंपर कमाई!

45
4. देश में सबसे कमाऊ एनिमेटेड फिल्म मिली
Image Credit : Film Scene

4. देश में सबसे कमाऊ एनिमेटेड फिल्म मिली

2025 में देश में इतिहास की सबसे कमाऊ और मोस्ट प्रॉफिटेबल एनिमेटेड फिल्म भी मिली। 25 जुलाई 2025 को रिलीज हुई 'महावतार नरसिम्हा' ने 250.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसने 'द लॉयन किंग' के लाइफटाइम कलेक्शन ( 158.40 करोड़ रुपए) को पछाड़ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह सबसे ज्यादा मुनाफे वाली इंडियन एनिमेटेड फिल्म भी बनी। फिल्म का बजट सिर्फ 15 करोड़ रुपए था। इस हिसाब से देखें तो फिल्म को 1568 फीसदी से ज्यादा का प्रॉफिट हुआ। किसी भी एनिमेटेड फिल्म ने इससे पहले इतना बड़ा मुनाफ़ा बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिया।

55
5. डेब्यू एक्ट्रेस ने दी बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म
Image Credit : Film Scene

5. डेब्यू एक्ट्रेस ने दी बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म

इस साल अभिनेता राज अर्जुन की बेटी सारा अर्जुन ने बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखा और इतिहास रच दिया। उन्होंने पहली बार में ही बॉलीवुड की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म दे डाली है। हम बात कर रहे हैं 'धुरंधर' की।. इस फिल्म में लीड एक्टर रणवीर सिंह हैं, लीड विलेन अक्षय खन्ना हैं तो वहीं लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन हैं। 25 दिन में भारत में 741.5 करोड़ रुपए की कमाई कर यह अब तक की सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बनी है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
ईयर एंडर 2025
न्यू ईयर 2026

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
KGF के बाद फिर धमाका? यश की ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही 50 करोड़ के करीब, इतनी हुई एडवांस बुकिंग
Recommended image2
सलमान खान की नई फिल्म छुट्टी के दिन भी नहीं मिले दर्शक, 3 दिन में 25 लाख रुपए भी न कमा सकी
Recommended image3
'टॉक्सिक' बनी बॉक्स ऑफिस का तूफ़ान, रिलीज से 2 दिन पहले ही बिके लाखों टिकट, कूट डाले इतने करोड़
Recommended image4
19 साल की कैजिया लिज मैजो ने बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, 52 सुंदरियों के साथ था मुकाबला
Recommended image5
सलमान खान-संजय दत्त की नई फिल्म का इतना बुरा हाल, 2 दिन में 20 लाख रुपए भी नहीं कमा सकी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved