Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद साउथ स्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष को जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोल करने की वजह है इसका बजट है। दरअसल, चंद्रयान-3 की लागत आदिपुरुष के बजट से काफी कम है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) की सफल लैंडिंग के बाद भारत ने इतिहस रच दिया है। हर तफर इस वक्त सिर्फ इसी की चर्चा हो रही है। इसी बीच साउथ एक्टर प्रभास (Prabhas) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) निशाने पर आ गई है और हाईक्लास बजट की वजह से इसका मजाक उड़ाया जा रहा है। दरअसल, चंद्रयान 3 और आदिपुरुष के बजट को लेकर तुलना की जा रही है और कहा जा रहा है कि चंद्रयान 3 का बजट आदिपुरुष से भी कम भी था और वो सक्सेसफुल हुआ, लेकिन फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो आदिपुरुष को लगभग 700 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था। वहीं, चंद्रयान-3 का बजट 615 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आदिपुरुष के मेकर्स का उड़ रहा मजाक

जैसे ही बुधवार को इसरो का चंद्रयान-3 चांद पर पहुंचा, चारों तरफ जश्न का माहौल नजर आया। भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया। इसी बीच लोगों ने इसे आधार बनाकर ओम राउत निर्देशित प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष का मजाक उड़ाया शुरू कर दिया। रेडिट थ्रेड के अनुसार, ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म का अनुमानित बजट 700 करोड़ रुपए था। चंद्रयान-3 का बजट 615 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। दोनों के बजट और सफलता-असफलता को लेकर बातें शुरू हुई। लोगों का कहना है कि कम बजट में तैयार चंद्रयान 3 सफल रहा, लेकिन करोड़ों की लागत में बनी फिल्म आदिपुरुष डिजास्टर साबित हुई।

चंद्रयान 3 और आदिपुरुष पर क्या बोले लोग

चंद्रयान 3 और आदिपुरुष की तुलना कर एक ने लिखा- आदिपुरुष के 600 करोड़, इसरो साइंटिस्ट को दे देना चाहिए था। एक अन्य ने कहा- एक और कारण है कि सेलिब्रिटी को इतना महत्व नहीं दिया जाना चाहिए। इन वैज्ञानिकों को सुरक्षा दीजिए, इन सुपरस्टारों को नहीं। एक ने लिखा- यह काफी दुखद है, खासतौर पर इसलिए क्योंकि आदिपुरुष एक अच्छा प्रोडक्ट नहीं था। बता दें कि सिर्फ आदिपुरुष ही नहीं, भारत के चंद्रयान 3 मिशन की लागत कथित तौर पर दो हालिया रिलीज हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ओपेनहाइमर और बार्बी से भी कम है। क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर और ग्रेटा गेरविग की बार्बी की कीमत क्रमशः 100 मिलियन डॉलर और 145 मिलियन डॉलर है।

चंद्रयान 3 की विजयी लैंडिंग पर बॉलीवुड स्टार्स ने किया था रिएक्ट

चंद्रयान 3 की विजयी लैंडिंग पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने रिएक्ट किया था। ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर लिखा था- मेरा दिल आज थोड़ा और गर्व से चौड़ा हो गया है, क्योंकि मैं अपने लोगों को ऊंची उड़ान भरते और अपना बेस्ट देते हुए देख रहा हूं। शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- चांद तारे तोड़ लाऊं...सारी दुनिया पर मैं छाऊं। आज भारत और @इसरो छा गया। सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई...टीम जिसने भारत को इतना गौरवान्वित किया है। #चंद्रयान3।

ये भी पढ़ें...

आखिर क्यों सेक्स और इंटीमेट सीन्स नहीं करना चाहती अमीषा पटेल ?

हाई बजट, तगड़ी स्टारकास्ट, फिर भी FOLP होने से नहीं बची ये 8 फिल्में

Jawan को झटका, SRK की 300 Cr की फिल्म से 7 सीन्स हटाने के ऑर्डर