Rituraj Singh Death. सामने आ रही जानकारी की मानें तो टीवी सीरियल अनुपमा के एक्टर ऋतुराज सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वे 59 साल के थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) के एक्टर ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) का निधन हो गया है। वे 59 साल के थे। उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा-हां,कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उन्हें कुछ समय पहले पैंक्रियाज के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर लौटने पर उन्हें हार्ट में प्रॉब्लम हुई और उनका निधन हो गया। ऋतुराज सिंह के निधन से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हिल गई है। कई टीवी स्टार्स उनके निधन की खबर सुनकर सदमे में हैं। कईयों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पैंक्रियाटाइटिस से जूझ रहे थे ऋतुराज सिंह

मीडिया में चल रही है रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतुराज सिंह काफी समय से पैंक्रियाटाइटिस की बीमारी से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती किया गया था। इलाज के बाद उन्हें घर लाया गया था। हालांकि, घर आकर उन्हें हार्ट में समस्या हुई और उनका निधन हो गया। आपको बता दें कि ऋतुराज सिंह ने फिल्मों के साथ कई टीवी शोज में भी काम किया था। फिलहाल वह टीवी के सबसे फेमस सीरियल अनुमपा में नजर आ रहे थे।

रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आए थे ऋतुराज सिंह

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में ऋतुराज सिंह नजर आए थे। इस सीरीज में उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया था। ऋतुराज ने बनेगी अपनी बात, ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट, अदालत, दीया और बाती हम, लाडो 2 और कई टीवी सीरियलों में काम किया था। उन्हें रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो अनुपमा में देखा गया था। वह आशिकी, मेरी आवाज ही पहचान है, तड़प, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखा चुके हैं। ऋतुराज सिंह का पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसौदिया है। उनका जन्म कोटा, राजस्थान में एक सिसौदिया राजपूत परिवार में हुआ था। सिंह ने 12 साल तक बैरी जॉन के थिएटर एक्शन ग्रुप के साथ दिल्ली में थिएटर में काम किया है। इस ग्रुप से शाहरुख खान भी जुड़े थे।

ये भी पढ़ें...

रकुल प्रीत-जैकी की शादी की रस्में शुरू,दूल्हा-दुल्हन को लगी हल्दी, PIX

क्या 2 पति को छोड़ चुकी श्वेता तिवारी को मिला तीसरा पार्टनर, जानें कौन