Sambhavna Seth Mother Death. बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही संभावना सेठ की मां का निधन हो गाय है। वे लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थी। संभवाना के पति ने अपनी सास को लेकर इमोशनल पोस्ट शेयर की।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन की दुनिया से एक के बाद बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। हाल ही में टीवी शो अनुपमा के एक्टर ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। फिर रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन हुआ। अब खबर है कि बिग बॉस 2 की कंटेस्टेंट रही संभावना सेठ (Sambhavna Seth) की मां का निधन हो गया है। खबरों की मानें तो वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थी। संभावना के पति अविनाश द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर अपनी सास को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपनी सास के निधन की खबर शेयर करते हुए सभी से उनके लिए प्रार्थना करने को कहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अविनाश द्विवेदी ने लिखी सास के लिए इमोशल पोस्ट

संभावना सेठ के पति अविनाश द्विवेदी ने अपनी सास के निधन पर इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा- बेहद दुख और भारी मन से मैं संभावना की मां के निधन की खबर शेयर कर रहा हूं। कल रात 7.30 बजे वे शांति से हमें छोड़कर चली गई। उनके जाने से जिंदगी में एक खालीपन आ गया है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनके लिए सभी प्रार्थना करें- अविनाश। इस पोस्ट पर सेलेब्स के साथ फैन्स भी शोक जता रहे हैं। गौहर खान ने लिखा- भगवान आपको शक्ति दे। भगवान उकी आत्मा को शांति दे। मोनालिसा ने लिखा- मजबूत रहो संभावना, उनकी आत्मा को शांति मिले।

कौन है संभावना सेठ

आपको बता दें कि संभावना सेठ जानीमानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने टीवी के साथ फिल्मों में भी काम किया है। संभावना, सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 2 का प्रतिभागी रही है। वे बिग बॉस के सीजन 8 में भी नजर आईं थी। उन्होंने कुछ टीवी सीरियलों में भी काम किया है। इतना ही नहीं वे भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदायगी का जादू दिखा चुकी है। उन्होंने कुछ फिल्मों में आइटम नंबर्स भी किए है। उन्होंने टीवी एक्टर अविनाश द्विवेदी से 2016 में शादी की थी। शादी से पहले कपल ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था।

ये भी पढ़ें...

6 दिन में 6 सेलेब्स की मौत, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पसरा मातम