- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Chak De India की कोमल चौटाला के बाद अब बलबीर बनी दुल्हनिया, जानें किसको बनाया हमसफर, 7 PHOTOS
Chak De India की कोमल चौटाला के बाद अब बलबीर बनी दुल्हनिया, जानें किसको बनाया हमसफर, 7 PHOTOS
एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान की हिट फिल्म चक दे इंडिया में बलबीर का किरदार निभाने वाली तान्या अबरोल शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही इसी फिल्म में काम करने वाली चित्रांशी रावत ने भी शादी की।

मनोरंजन जगत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा अडवाणी शादी के बंधन में बंधे। वहीं, फिल्म चक दे इंडिया में कोमल चौटाला का रोल करने चित्रांशी रावत ने भी शादी की। अब इसी फिल्म बलबीर कौर का किरदार निभाने वाली तान्या अबरोल भी बंधन में बंध गई हैं।
आपको बता दें कि तान्या अबरोल ने हिमाचल प्रदेश में रहने वाले आशीष वर्मा को अपना हमसफर बनाया है। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे।
तान्या अबरोल की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि इस शादी में रूबीना दिलाइक अपने पति अभिनव शुक्का के साथ शामिल हुई थी।
अभिनव शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर तान्या अबरोल की वेडिंग फोटोज शेयर की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।
तान्या अबरोल ने अपनी शादी में रेड और ग्रीन कलर का हैवी लहंगा कैरी किया था। इसके साथ ही उन्होंने हैवी नेकलेस, मांग टीका और हाथों में भरी-भरी चूड़ियां पहन रखी थी।
तान्या अबरोल की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की फोटोज भी सामने आई है। इस मौके पर वह पीले रंग की ड्रेस में नजर आई।
बता दें कि फिल्म चक दे इंडिया में काम करने के बाद तान्या अबरोल टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो सीआईडी में नजर आई थी। इसमें भी उनके किरदार को काफी पसंद किया गया।
ये भी पढ़ें..
वो कौन सा डर था जिसकी वजह से दिनभर भूखी रहती थी समीरा रेड्डी, बताया किस तरह का मानसिक तनाव झेला
आखिर क्यों ब्लॉकबस्टर फिल्म से डेब्यू करने वाली शमिता शेट्टी का करियर हुआ FLOP, बताया कहां हुई चूक
एक-दूसरे के बाल नोंचने वाली रवीना टंडन-करिश्मा कपूर के बीच अब कैसी है दोस्ती, मोहरा गर्ल का खुलासा
कड़ी सुरक्षा के बीच रिसेप्शन के लिए घर से छुपते-छुपाते निकले थे सिड-कियारा, पैपराजी को किया इग्नोर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।