- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- इस कारण नहीं मिला सिनी शेट्टी को Miss World 2024 का ताज, रोई फूट-फूटकर
इस कारण नहीं मिला सिनी शेट्टी को Miss World 2024 का ताज, रोई फूट-फूटकर
एंटरटेनमेंट डेस्क. मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन बीती रात हुआ। इस बार मिस वर्ल्ड का ताज चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर सजा। वहीं, भारत की सिनी शेट्टी विनर बनने से चूक गई। वे टॉप 8 तक ही पहुंच पाई। बता दें कि उनके जवाब से जज इम्प्रेस नहीं हुए।

शनिवार रात मुंबई में 71वीं मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन हुआ। इवेंट को फिल्म प्रोड्यूसर करन जौहर ने होस्ट किया। बता दें कि मॉडल सिनी शेट्टी ने 112 मॉडल्स में से टॉप 40 में जगह बनाई।
मिस वर्ल्ड 2024 इवेंट में भारत से सिनी शेट्टी प्रतिभागी रही। उन्होंने इवेंट में टॉप 8 में जगह बनाई। हालांकि, इसके बाद वे आगे के राउंड में नहीं पहुंच पाईं।
मिस वर्ल्ड 2024 में टॉप 8 में सिनी शेट्टी से जो सवाल पूछा उसका जवाब देकर वह जजों को इम्प्रेस नहीं कर पाई। और यहीं वजह है कि सिनी कॉम्पिटीशन से बाहर हो गईं।
मिस वर्ल्ड 2024 में टॉप 8 में सिनी शेट्टी से जज ने सवाल पूछा कि सोशल मीडिया महिलाओं के सशक्तिकरण में कैसे सहायक हो सकता है? हालांकि, वे जवाब देने के बाद इवेंट से बाहर हो गईं।
सिनी शेट्टी ने जवाब दिया कि सोशल मीडिया में दुनिया को बदलने की ताकत है और इससे डिफरेंट फील्ड में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। सोशल मीडिया की वजह से दुनिया प्रोग्रेस कर सकती है।
मिस वर्ल्ड 2024 से बाहर होने के बाद सिनी शेट्टी फूट-फूटकर रोई। इस मौके पर उन्हें उनकी मां ने संभाला और सहारा दिया।
मिस वर्ल्ड 2024 के जज पैनल में कृति सेनन और पूजा हेगड़े थे। इनके अलावा मानुषी छिल्लर और सोनाक्षी सिन्हा भी इस मौके पर मौजूद थी। इस मौके पर सिंगर शान, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने भी समां बांधा।
मिस वर्ल्ड 2024 में संजय लीला भंसाली की अपकमिंग वेब सीरीज हीरामंडी : द डायमंड बाजार की लीड स्टारकास्ट मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल भी स्पॉट हुईं।
ये भी पढ़ें...
बॉलीवुड के 8 महंगे तलाक, जानें किसे चुकानी पड़ी सबसे मोटी रकम
सैफ अली खान के बेटे संग नाइट आउट पर पलक तिवारी, क्यों उड़ा चेहरे का रंग, PHOTOS
10 करोड़ कैश के साथ और क्या-क्या मिला Miss World विनर को, जानें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।