- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- PHOTOS: काजोल ने पाकिस्तानी एक्टर को किया फ्रेंच KISS, जाने अजय देवगन का कैसा था 'रिएक्शन'
PHOTOS: काजोल ने पाकिस्तानी एक्टर को किया फ्रेंच KISS, जाने अजय देवगन का कैसा था 'रिएक्शन'
एंटरटेनमेंट डेस्क. काजोल (Kajol) एक बेहतरीन अदाकारा है। 48 साल की उम्र में भी वो गजब की हसीन हैं। शायद यह कोई हो जिसका क्रश उनसे ना रहा हो। इसी में एक नाम पाकिस्तानी एक्टर अली खान का है। जिन्होंने अदाकारा के साथ फ्रेंच किस किया। पूरी कहानी बताते हैं।

काजोल का नाम सुनते ही उनका चुलबुलापन, स्माइल और बेहतरीन एक्टिंग जहन में घूमने लगती है। वो एक अच्छी मां और बीवी भी हैं। इन दिनों वो पर्दे पर गंभीर रोल निभाती दिख रही हैं। वो वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हैं, जिसे लेकर एक खबर आग की तरह फैल गई है। इसे फैलाने काम पाकिस्तनी एक्टर अली खान ने किया है।
दरअसल, काजोल हिट शो ‘द गुड वाइफ’ के रीमेक में काम कर रही हैं। वो इसमें पाकिस्तानी एक्टर अली खान (Alyy Khan) की गर्लफ्रेंड के रूप में नजर आएंगी। वहीं, अली खान के लिए काजोल के साथ स्क्रीन शेयर करना एक सपने का सच होने जैसा है। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है।
पाकिस्तानी एक्टर ने पॉडकास्ट में कालोज के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि काजोल को लेकर उनके मन में फीलिंग्स रही है। वो मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस थी। 30 सालों से मैं उनकी मूवी देखता आ रहा हूं। इस वेब सीरीज को उनके साथ करना मेरे लिए सपने का पूरा होने जैसा है।
मैं इस सीरीज में उनके ब्वॉयफ्रेंड का रोल निभा रहा हूं। इसमे एक सीन के दौरान हम दोनों को फ्रेंच किस करना था। यह वेब सीरीज अजय देवगन के प्रोडक्शन तले बना है। जिस दिन यह सीन सूट होना था अजय देवगन सेट पर मौजूद नहीं थे। शूटिंग एक होटल के कमरे में होनी थी। किस सीन पूरे प्रोफेशनल ढंग से शूट हुआ। वहां एक सेकंड के लिए कोई झिझक, शर्मिंदगी नहीं थी।
अली खान बताते हैं कि किस सीन के लिए तीन या चार बार रिहर्सल किया था। हम मॉनिटर तक जाते थे और एक दूसरे से पूछते थे कि हम खुश हैं और आगे बढ़ जाते थे। सीन पूरा होने पर काजोल ने आखिर में मुझसे कहा, ‘थैंक्यू, माई डार्लिंग।'
साल 2009 से 2016 के बीच 7 सीजन में ‘द गुड वाइफ’ आया था। इस शो में जुलियाना मार्गुलीज थीं। इस फेमस सीरीज का जापानी और साउथ कोरियाई रीमेक पहले भी बन चुकी है। इसके हिंदी वर्जन के पहले सीजन में शीबा चड्ढा और कुब्रा सैत मुख्य भूमिका में थी। इस सीरीज को सुपर्ण वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।
न्यासा और युग की मम्मी काजोल पहले ओटीटी डेब्यू कर चुकी हैं। उन्होंने 'त्रिभंगा' से ओटीटी पर कदम रखा। जिसकी खूब सराहना हुई थी। एक्ट्रेस को आखिरी बार रेवती द्वारा निर्देशित फिल्म सलाम वेंकी (Salaam venky) में देखा गया था। यह मूवी 9 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
और पढ़ें:
सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती की पोस्ट देख भड़के लोग, बोले- शर्म नहीं आती
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया की शादी के फंक्शन शुरू, मेहमानों के लिए रखी गई यह शर्त
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।