- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- आखिरकार 35 साल बाद फिर एक हुए करीना कपूर के मम्मी-पापा, जानें क्यों पति को छोड़कर चली गई थी बबिता
आखिरकार 35 साल बाद फिर एक हुए करीना कपूर के मम्मी-पापा, जानें क्यों पति को छोड़कर चली गई थी बबिता
एंटरटेनमेंट डेस्क. पिछले 35 साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे करीना और करिश्मा कपूर के मम्मी-पापा यानी बबिता और रणधीर कपूर फिर साथ आ गए हैं। दोनों ने गिले-शिकवे भूलाकर दोबारा साथ रहने का फैसला किया है। अलग होने के बाद भी दोनों ने तलाक नहीं लिया था।

आपको बता दें कि मम्मी-पापा के सालों बाद दोबारा साथ आने पर करिश्मा और करीना कपूर बेहद खुश है। कहा जाता है कि 80 के दशक में बबिता अपनी बेटियों को लेकर पति रणधीर कपूर का घर छोड़कर चली गई थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो बबिता बांद्रा में अपने पति के साथ रहने के लिए आ गई हैं। कहा जा रहा है कि रणधीर-बबीता का पैचअप करीब 7 महीने पहले हुआ था। बता दें कि रणधीर जब बांद्रा वाले घर में शिफ्ट हुए थे उसके कुछ समय बाद बबीता भी पति के साथ रहने आ गई थी।
बता दें कि रणधीर कपूर और बबिता ने साथ में पहली फिल्म कल आज और कल की थी। पहली ही फिल्म साथ काम करने के दौरान दोनों को प्यार हो गया था। दोनों ने जब शादी करने का फैसला लिया तो घरवालें इसके खिलाफ हो गए।
दरअसल, कपूर खानदान की लड़कियां उस वक्त ना तो फिल्मों में काम करती थीं और ना ही कोई एक्ट्रेस परिवार में बहू बनकर आती थी। जब रणधीर कपूर ने पिता राज कपूर से बबिता के साथ शादी करने की बात की तो उन्होंने साफ मना कर दिया। हालांकि, बाद में इस शर्त पर मान गए थे बबिता शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करेगी।
अपने प्यार की खातिर बबिता ने फिल्में छोड़ने का फैसला किया और कपल ने 1971 में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों एक फ्लैट में रहने लगे। 1974 में करिश्मा और 1980 में करीना का जन्म हुआ।
शादी के कुछ समय बाद रणधीर कपूर और बबिता में झगड़े होने लगे। दरअसल, बबिता, रणधीर के काम ना करने को लेकर बहुत परेशान रहने लगी थी। फिर एक समय ऐसा आया जब बबिता पति को छोड़कर बेटियों के साथ अलग रहने चली गईं। बबिता चाहती थी कि उसकी दोनों बेटियां हीरोइन बने और ऐसा ही हुआ।
आपको जानकर हैरानी होगी कि रणधीर कपूर और बबिता अलग जरूर हुए थे लेकिन दोनों तलाक नहीं लिया था। हालांकि, अब दोनों दोबारा साथ आ गए हैं और काफी खुश भी हैं।
ये भी पढ़ें..
मां-बहन-जीजा सब HIT लेकिन FLOP रही काजोल की बहन, ऐसा रहा करियर की 10 फिल्मों का BOX OFFICE हाल
बिकिनी के साथ पन्नी लपेटे SEXY उर्फी जावेद को देख एक ने पीरियड्स को लेकर पूछा अजीब सवाल, 6 PHOTOS
SRK ने दिए सलमान खान की Tiger 3 की शूटिंग के लिए इतने दिन, यहां शूट होंगे खतरनाक एक्शन सीक्वेंस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।