नेटफ्लिक्स इंडिया ने द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है। इस शो में कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह नजर आएंगे। इस शो का प्रोमो भी आया है जिसमें पूरी टीम दिखाई दे रही है।

मुबंई। द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 की घोषणा हो चुकी है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने एक प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम, सुनील ग्रोवर, कृष्णा-अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह के साथ दिख रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में अर्चना कहती हैं, "एक ख़ास घोषणा है। हम वापस आ रहे हैं।" इसके बाद सभी कलाकार एक साथ आते और कहते हैं, "और इसी बहाने आप सबके लिए एक खुशखबरी है। आपका अपना शो जल्द आ रहा है।" प्रोमो में सभी लोगों ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' लिखा हुआ एक बोर्ड भी हाथ में पकड़े हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नेटफ्लिक्स ने शो के प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा है, "अब हर शनिवार होगा हंसी का शनिवार, द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 जल्द ही आ रहा है, इंतजार करें।"

View post on Instagram

बता दें, द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पहले एपिसोड में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ मेहमान के रूप में शामिल हुए थे। इसके बाद आमिर खान, सनी, बॉबी देओल, विक्की और सनी कौशल ने भी शो में शिरकत की। मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख भी एक एपिसोड में हीरामंडी की स्टार कास्ट के रूप में नजर आई थीं। अलग-अलग इंडस्ट्री के फेमस लोग भी कपिल के पहले शो में शामिल हो चुके हैं।