दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो यानी 95वें अकादमी अवॉर्ड्स का आयोजन 12 मार्च को किया जाएगा। यह इवेंट लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होगा। अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा आयोजित एक समारोह में अवॉर्ड्स दिए जाएंगे। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. ऑस्कर 2023 (Oscars 2023) यानी 95वें अकादमी अवॉर्ड्स को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसका आयोजन 12 मार्च को किया जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड शो का आयोजन इस बार भी लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा। वैसे तो यह हर साल खास होता है लेकिन इस साल यह और ज्यादा खास है क्योंकि इस बार साउथ के सुपर डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) को ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला है। दरअसल, आरआरआर का गाना नाटू-नाटू (Natu Natu) समेत कई शॉर्ट्स फिल्मस को नॉमिनेशन में जगह मिली है। इसके अलावा दीपिका पादुकाण (Deepika Padukone) भी इवेंट में प्रेजेंटर के तौर पर शानिल हो रही हैं। वे इवेंट में शामिल होने के लिए रवाना भी हो गई है। आपको बता दें कि इवेंट का आयोजन रविवार 12 मार्च को होगा लेकिन भारत में इसे 13 मार्च को देखा जा सकेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब और कहां देख पाएंगे ऑस्कर 2023

आपको बता दें कि अमेरिका के टाइम के हिसाब से ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 12 मार्च को रात आठ बजे से होगा, लेकिन भारत के समय से हिसाब से यहां के लोग इसे 13 मार्च को सुबह 5.30 बजे देख पाएंगे। वैसे, रिपोर्ट्स की मानें तो ऑस्कर रेड कारपेट शो का आयोजन शाम 6.30 बजे से शुरू होगा। दर्शक ऑस्कर अवॉर्ड्स को Oscars.org के साथ साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

भारत के लिए इस बार खास ऑस्कर

आपको बता दें कि इस बार का ऑस्कर 2023 भारत के लिए सबसे ज्यादा खास है। इस बार भारत से ऑस्कर में तीन अलग-अलग फिल्मों को नॉमिनेशन मिला है। इसमें बेस्ट डॉक्युमेंट्री कैटेगिरी, बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म और बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में नॉमिनेशन मिला है। इस बार भारत को ऑस्कर से काफी उम्मीदें है। सबसे ज्यादा निगाहें जिस पर चीज पर है वो है फिल्म आरआरआर का गाना नाटू-नाटू.. पर, जिसे बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में नॉमिनेशन मिला है। खबरों की मानें तो पिछली बार अवॉर्ड शो को तीन लोगों ने होस्ट किया था लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार सिर्फ एक शख्स ही शो को होस्ट करेगा। बता दें कि इस बार कॉमेडियन जिमी किमेल शो को होस्ट करेंगे।

ये भी पढ़ें..

ऐसे-ऐसे कांड कर विवादित पूनम पांडे ने खूब कमाया नाम, न्यूड होने का ऐलान कर मचा चुकी खलबली

7 PHOTOS : छोटी बहन की शादी में झूमती दिखीं रुबीना दिलाइक, लाल जोड़े में मुस्कराती नजर आई दुल्हनिया

ऐसा क्या दिखाना चाहते हैं TIGER 3 के मेकर्स SRK के सीक्वेंस को फाइनल करने लगा इतना वक्त, अब होगी शूटिंग