सोशल मीडिया पर एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर के बीच भी रिश्ते ठीक नहीं हैं। वहीं इस वजह से देवरानी-जेठानी ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर पिछले कुछ दिनों से तलाक की खबरों की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। दोनों ने शादी के चार साल बाद पिछले महीने तलाक के लिए अर्जी दी। हालांकि दोनों का अब अपनी बेटियों की कस्टडी को लेकर विवाद जारी है। इस बीच खबर आई है कि सोफी टर्नर ने अपनी जेठानी प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है। यानी प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करती हैं। हालांकि अब तक इसका पता नहीं चल पाया है कि सोफी टर्नर ने प्रियंका चोपड़ा को कब अनफॉलो किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका से जुड़े सूत्र ने किया था खुलासा

खास बात तो ये है कि सोफी ने प्रियंका को तो अनफॉलो कर दिया, लेकिन वो अपने दूसरे देवर केविन, उनकी पत्नी डेनिएल जोनस, निक जोनास और फ्रैंकलिन जोनास को फॉलो करती हैं। वहीं वो जो की मां डेनिस को भी फॉलो करती हैं। कुछ समय पहले प्रियंका से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा करते हुए कहा था, प्रियंका और सोफी बहुत करीब थे। एक समय था जब सोफी ने सोचा था कि वो और जो लंदन चले जाएंगे और निक और प्रियंका भी उनके साथ जाएंगे। प्रियंका सोफी और उनकी भतीजियों से प्यार करती हैं और ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहतीं जिससे उन्हें परेशानी हो।'

प्रियंका-सोफी शेयर करती थीं तगड़ा बॉन्ड

सोफी और जो 2023 की सितंबर की शुरुआत में अलग हो गए थे, जो ने 5 सितंबर को तलाक के लिए अर्जी दी थी। प्रियंका, जिनकी 2018 से निक से शादी हुई है, ने इस तलाक के बारे में अभी तक कुछ भी नहीं कहा है। प्रियंका और निक दोनों की ही सोफी के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग हुआ करती थी। हालांकि उनके बीच ऐसा क्या हुआ इसकी को जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।

और पढ़ें..

नवरात्र में मां की भक्ति में डूब जाएंगे दर्शक, 14 अक्टूबर को रिलीज हो रही ‘माता की चौकी’