Ram Gopal Varma पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और Hindu Deities का मज़ाक उड़ाने के आरोप में FIR दर्ज। Andhra Pradesh में Rashtriya Praja Congress के नेता ने दर्ज कराई शिकायत।

Ram Gopal Varma controversy 2025: फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन पर सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक ग्रंथों का मजाक उड़ाने का आरोप है। आंध्र प्रदेश के थ्री टाउन पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राष्ट्र्रीय प्रजा कांग्रेस के अध्यक्ष ने दर्ज कराई शिकायत

शिकायत राष्ट्रीय प्रजा कांग्रेस (Rashtriya Praja Congress) के अध्यक्ष और हाई कोर्ट में वकील मेदा श्रीनिवास (Meda Srinivas) ने दर्ज करायी है। उन्होंने पुलिस को राम गोपाल वर्मा के फेसबुक और यूट्यूब अकाउंट से ली गई वीडियो क्लिप्स और स्क्रीनशॉट सौंपी हैं, जिसमें कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक ग्रंथों का मजाक उड़ाया गया है।

रामायण और महाभारत पर 'आपत्तिजनक' टिप्पणी

श्रीनिवास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राम गोपाल वर्मा की टिप्पणियां ना केवल अपमानजनक हैं बल्कि रामायण और महाभारत जैसे पवित्र ग्रंथों को मजाक के रूप में पेश करने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सामग्री सामाजिक सौहार्द और धार्मिक शांति को भंग कर सकती है।

भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita - BNS) के तहत मामला दर्ज कर गंभीर जांच की जाए। उनका कहना है कि राम गोपाल वर्मा की सोशल मीडिया गतिविधियां सिर्फ निजी राय नहीं हैं बल्कि एक पब्लिक फिगर होने के कारण उनके बयानों का समाज पर गहरा असर पड़ता है।

सोशल मीडिया पर भड़का विवाद, अभी तक RGV की प्रतिक्रिया नहीं

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। हालांकि, अब तक राम गोपाल वर्मा या उनके किसी प्रतिनिधि की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वैसे यह पहली बार नहीं है कि राम गोपाल वर्मा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। वह पहले भी ऐसा कर चुके हैं।