MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • Oscars 2023 Winner: कौन है 2 बार ऑस्कर जीतने वाली अश्वेत महिला रूथ ई कार्टर

Oscars 2023 Winner: कौन है 2 बार ऑस्कर जीतने वाली अश्वेत महिला रूथ ई कार्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क. रूथ ई कार्टर (Ruth carter oscar) पहली अश्वेत महिला बनी जिन्होंने दो बार ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया है। ‘वकांडा फॉरएवर’ के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर अवॉर्ड जीता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

2 Min read
Nitu Kumari
Published : Mar 13 2023, 11:11 AM IST| Updated : Mar 13 2023, 02:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Getty

रूथ ई. कार्टर  (Ruth E. Carter Wins Oscar) दो ऑस्कर जीतने वाली पहली अश्वेत महिला बन गई हैं। साल 2019 में उन्होंने  मार्वल की ‘ब्लैक पैंथर’ मूवी के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड जीता था। इस बार उन्होंने इसी फिल्म का सीक्वल ‘वकांडा फॉरएवर’ के लिए अवॉर्ड अपने नाम किया।

27
Image Credit : Instagram

कार्टर ने कैथरीन मार्टिन को हराया, जिन्होंने बाज लुहरमन की 'एल्विस' पर अपने काम के लिए बाफ्टा और कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर्स गिल्ड दोनों जीता।

37
Image Credit : Instagram

फेमस कॉस्ट्यूम डिजाइन कार्टर ने अपने स्पीच में सबसे पहले निर्देशक रयान कूगलर को धन्यवाद किया। उन्होंने दिवगंत  ‘ब्लैक पैंथर’ स्टार चैडविक बोसमैन से अपनी मां की देखभाल करने के लिए शुक्रिया किया। बता दें कि कार्टर की मां की हाल ही में 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

47
Image Credit : Instagram

कार्टर ने कहा कि आपको फिर से देखकर अच्छा लगा, अकादमी को उस सुपरहीरो को पहचानने के लिए धन्यवाद जो एक अश्वेत महिला है। उन्होंने आगे कहा,' वह सहती है, वह प्यार करती हैं, वह जीत जाती है,  वह इस फिल्म की हर महिला है. वो मेरी मां है..पिछले सप्ताह, मेंबल कार्टर पूर्वज बन गईं। इस फिल्म ने मुझे इस पल के लिए तैयार किया। चाडविक, प्लीज मां का ख्याल रखना।'
 

57
Image Credit : Instagram


रूथ ई. कार्टर फ़िल्म और टेलीविज़न के लिए एक अमेरिकी कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर करती हैं। अब तक 40 फिल्मों से ज्यादा के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन कर चुकी हैं।

67
Image Credit : Instagram

30 साल से अधिक के फिल्मी करियर के दौरान, कार्टर को स्पाइक ली की जीवनी पर बनी फिल्म मैल्कम एक्स (1992), स्टीवन स्पीलबर्ग की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म अमिस्ताद (1997) में उनके काम के लिए चार बार सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।62 साल की कार्टर की निजी जिंदगी की बात करें तो वो फिलहाल सिंगल हैं। कोई बच्चा भी नहीं हैं। हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ है।

77
Image Credit : Getty

बता दें कि इससे पहले डेनजेल वाशिंगटन ने 2002 में ‘ट्रेनिंग डे’ के लिए अपना दूसरा ऑस्कर जीत कर इतिहास रच दिया था। वो ऐसा करे वाले पहले अश्वेत पुरुष थे। 1990 में ‘ग्लोरी’ के लिए पहला ऑस्कर अपने नाम किया था।

और पढ़ें:

Oscars 2023: ऑस्कर में छाया 'नाटू नाटू', दीपिका पादुकोण ने RRR को लेकर कही ऐसी बात, बजने लगे तालियां

4 इंटरनेशनल सॉन्ग्स को पछाड़ 'नाटू नाटू' ने मारी ऑस्कर में बाजी, यह इतिहास रचने वाला पहला गाना बना
 

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved