सपना ने प्रभास और कृति सनोन स्टारर न्यू रिलीज़ 'आदिपुरुष' के एक सीन को रिक्रिएट किया है। पोस्ट में गिल सीता की भूमिका में नजर आ रही हैं, वहीं उनकी bisexual फ्रेंड भगवान राम की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Adipurush : मुंबई के एक क्लब के बाहर क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ विवाद को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली सपना गिल को आप भूले नहीं होंगे । कथित तौर पर, सोशल मीडिया स्टार ने अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में एक आपराधिक शिकायत दर्ज की, जिसमें भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ कथित रूप से हमला करने और उसे बेइज्जत करने के लिए पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए डायरेक्शन देने की मांग की गई थी । वहीं टिक टॉक स्टार एक बार फिर अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से सुर्खियां बटोर रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

bisexual फ्रेंड ने निभाया श्रीराम का किरदार

सपना गिल ने अब, सपना ने प्रभास और कृति सनोन स्टारर न्यू रिलीज़ 'आदिपुरुष' के एक सीन को रिक्रिएट किया है। पोस्ट में गिल सीता की भूमिका में नजर आ रही हैं, वहीं उनकी bisexual फ्रेंड भगवान राम की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उनके चरित्र से खिलवाड़ लाखों- करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत कर सकता है। यही वजह है कि सपना गिल को यूजर अब आइना दिखा रहे हैं।

View post on Instagram

सपना गिल पर भड़के आदिपुरुष के फैंस 

भगवान राम के कैरेक्टर को इस तरह से पेश करने पर कई लोग भड़क गए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, " आपको ऐसे वीडियो से दूर रहना चाहिए"। एक अन्य ने लिखा, "भाई तू ये सब मत कर, तुझे पाप लगेगा "। एक अन्य यूजर ने कहा, "तुम जैसे लोग राम और माता सीता के रूप में अच्छे नहीं दिखते हो"। सपना गिल के इस सीन पर विवाद बढ़ सकता है। श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उनके चरित्र से खिलवाड़ लाखों- करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत कर सकता है। यही वजह है कि सपना गिल को यूजर अब आिना दिखा रहे हैं।

पृथ्वी शॉ ने सपना गिल पर लगाए थे गंभीर आरोप

इस साल फरवरी में पृथ्वी शॉ पर कथित हमले के को लेकर सपना गिल को कुछ अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था । बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं टीम इंडिया के क्रिकेटर ने दावा किया था कि सेल्फी लेने से इनकार करने के बाद उन पर बेसबॉल के बल्ले से हमला किया गया था ।

ये भी पढ़ें- 

आदिपुरुष के लंकेश ने दिखाई बेटों को फिल्म, इधर थिएटर में हुई जमकर तोड़फोड़