सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ताइना मेडरोस का 34 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके यूं चले जाने से हर कोई शॉक है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ताइना मेडरोस का निधन हो गया है। ताइना ने महज 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। खबरों के मुताबिक ताइना मेडरोस प्रेग्नेंट थीं और उनके एग्स फैलोपियन ट्यूब में फंस गए थे। ऐसे में ताइना की इमरजेंसी सर्जरी हुई थी, जिसके बाद उनका निधन हो गया। हालांकि, अभी तक इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

ब्रेस्ट फीडिंग टिप्स देती थीं ताइना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ताइना मेडरोस ने 24 जुलाई को ब्राजील में आखिरी सांस ली। ताइना अपने पीछे पति और एक पांच साल के बच्चे को छोड़ गई हैं। ताइना मेडरोस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग थी। उनके इंस्टाग्राम पर 70,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वो सोशल मीडिया के जरिए मदर्स को पेरेंटिंग टिप्स और ब्रेस्ट फीडिंग कराने के टिप्स देती थीं।

ताइना ने फैंस से की थी यह अपील

ताइना मेडरोस ने मौत से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था और फैंस से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने के लिए कहा था। ताइना मेडरोस ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'आप लोग मेरे ठीक होने की दुआ करें। अब मुझे अपना ध्यान रखना है।' इसके बाद से फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। आपको बता दें हाल ही में कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन हो गया था, जिससे पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी।

और पढ़ें..

KBC 16 की शूटिंग के पहले दिन इस वजह से बुरी तरह फंसे अमिताभ बच्चन, शेयर किया हाल

कुश शाह ने क्यों छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'? नए 'गोली' की झलक भी आई सामने