Subrata Roy Passed Away. सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। वे 75 साल के थे। उनके निधन पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक बार फिर बुरी खबर सुनने को मिल रही है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय (Subrata Roy) का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। वे 75 साल के थे। सहारा समूह ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा- दुख के साथ हम सहारा इंडिया परिवार के मैनेजिंग वर्कर और अध्यक्ष सुब्रत राय सहारा के निधन की सूचना देते हैं। बता दें कि सुब्रत राय लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। कहा जा रहा है कि 12 नवंबर को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी और उन्हें कोकिला बेन अस्पताल में एडमिट किया गया था। सुब्रत राय के निधन से बॉलीवुड भी शोक में डूब गया है। कई सेलेब्स ने श्रद्धांजलि दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

सुब्रत राय के निधन पर जताया शोक

सुब्रत राय के निधन पर बिजनेस वर्ल्ड से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स शोक व्यक्त कर रहे है। राय से निधन से बॉलीवुड सेलेब्स को गहरा झटका लगा है। मनीषा कोइराला ने ट्वीट कर सुब्रत राय के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा- वो पर्सन जिसने संघर्ष के दिनों में भी कभी हार नहीं मानी। #RIP DEAR SIR, #sahara #subrataroy #SubrataRoySahara. वहीं, बोनी कपूर ने भी सुब्रत राय के निधन पर शोक व्यक्त किया। बता दें कि साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी, राइटर मुश्ताक शेख, संदीप सिंह, बोना कपूर सहित अन्य सुब्रत राय के निधन की खबर सुनने के बाद कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे थे।

यहां होगा सुब्रत राय का अंतिम संस्कार

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो सुब्रत राय का अंतिम संस्कार लखनऊ के सहारा शहर में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर आज यानी बुधवार को मुंबई से लखनऊ ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। सुब्रत रॉय के दो बेटे शुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय हैं। उनकी पत्नी का नाम स्वपना है।

ये भी पढ़ें...

अंतिम संस्कार के लिए लखनऊ लाया जाएगा सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर, अखिलेश यादव, सुरेश रैना ने दी श्रद्धांजलि