सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय (Subrata Roy) के पार्थिव शरीर को आज अंतिम संस्कार के लिए लखनऊ लाया जाएगा। सहकर्मियों, राजनेताओं और खिलाड़ियों द्वारा सुब्रत रॉय को श्रद्धांजली दी जा रही है। 

लखनऊ। 75 साल की उम्र में सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण निधन हो गया। वह मेटास्टेटिक मैलिग्नेंसी (Metastatic Malignancy), हाइपरटेंशन और डायबिटीज के शिकार थे। सुब्रत रॉय के पार्थिव शरीर को आज अंतिम संस्कार के लिए लखनऊ लाया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सहकर्मियों, राजनेताओं और खिलाड़ियों द्वारा सुब्रत रॉय को श्रद्धांजली दी जा रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने रॉय को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका निधन राज्य और देश के लिए भावनात्मक क्षति है। वह सफल व्यवसायी होने के साथ ही बेहद संवेदनशील व्यक्ति भी थे। उन्होंने अनगिनत लोगों की मदद की और उनका सहारा बने।

Scroll to load tweet…

सुरेश रैना ने सुब्रत रॉय को दी श्रद्धांजली

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने रॉय को श्रद्धांजली देते हुए सोशल मीडिया पर कहा, "महान प्रेरक, वक्ता और खेल प्रेमी नहीं रहे।" फिल्म निर्माता आकाशदीप साबिर ने सहारा प्रमुख को श्रद्धांजली देते हुए कहा, "सेहत खराब होने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मुझे नहीं पता कि क्या कहूं। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता था। हम भाग्यशाली हैं कि हमें उसके साथ काम करने और अच्छा समय बिताने का अवसर मिला।"

सत्या फाउंडेशन के संस्थापक सचिव चेतन उपाध्याय ने श्रद्धांजली देते हुए कहा कि आज का दिन दुखद है। उन्होंने अपनी यात्रा शून्य से शुरू की थी। वह अत्यधिक आध्यात्मिक व्यक्ति थे। शव को बुधवार को लखनऊ ले जाया जाएगा और संभवत: गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रविवार को सुब्रत रॉय को कराया गया था हॉस्पिटल में भर्ती

सहारा कंपनी के बयान के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के बाद सुब्रत रॉय को रविवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया।