गुजरात के जामनगर में अनंत और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग सेलीब्रेशन चल रहा है। खास बात ये है कि इस बड़े आयोजन के बीच बॉलीवुड स्टार टाइगर श्राफ का जामनगर पहुंचते ही केक काटकर बर्थडे भी मनाया गया।

एंटरटेनमेंट डेस्क। गुजरात का जामनगर देश-विदेश की सुर्खी बना हुआ है। जामनगर में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियों के साथ बॉलीवुड स्टार्स का भी जमावड़ा लगा है। क्या आप जानते हैं इस हाईप्रोफाइल प्री वेडिंग सेलीब्रेशन के बीचएक छोटा सा बर्थडे सेलीब्रेशन भी हुआ है। जी हां, इस प्री वेडिंग प्रोग्राम के बीच बॉलीवुड स्टार टाइगर श्राफ का बर्थडे सेलीब्रेट किया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जामनगर में टाइगर ने काटा केक
बॉलीवुड यूथ आईकॉन टाइगर श्राफ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग कार्यक्रम पहुंचे थे। एक मार्च को उनका बर्थडे भी होने के कारण उनके फैंस ने समारोह में पहुंचते ही उनका स्वागत किया और पहले मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। खास बात ये रही की इस दौरान केक भी लाया गया था। ऐसे में टाइगर श्राफ ने केक काटा और सभी को धन्यवाद दिया। 

पढ़ें मुकेश अंबानी के लिए क्यों इतने खास हैं अनंत, खुद सबूत हैं ये तस्वीरें

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में फैमिली संग आए सितारे
बॉलीवुड के सभी सितारें मानो जामनगर में पहुंचे हुए हैं। इसमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अजय देवगन, सैफ अली खान, विक्की कौशल,रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर आदि सभी अपनी फैमिली के साथ पहुंचे हैं। 

तीन दिवसीय कार्यक्रम में सभी स्टार्स ने दी परफॉर्मेंस
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग में शामिल हुए बॉलीवुड स्टार्स ने एक से बढ़कर एक परफॉरमेंस देकर सभी को खूब एंटरटेन किया। कार्यक्रम में अरबों रुपये खर्च होने का दावा किया जा रहा है। यह भी चर्चा है कि जब प्री वेडिंग ऐसी है तो वेडिंग में क्या होगा। 

देखें वीडियो

Scroll to load tweet…