एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंशन रही हैं। उनके आउटफिट्स को लेकर अक्सर वह विवादों में आ चुकी हैं। लेकिन हाल ही में उर्फी ने एक फोटो पोस्ट की है जो उनके लुक से बिल्कुल डिफरेंट है जिसे लेकर यूजर कमेंट्स कर रहे हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क। उर्फी जावेद आज के जमाने में पहचान की मोहताज नहीं। भले ही वह कोई बड़ी सेलीब्रिटी नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया सेंसेशन जरूर नह चुकी हैं। उर्फी अपने आउटफिट को लेकर विवादों में रहती हैं। उनकी ड्रेसेज को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ जाता है। कई बार वह ट्रोल भी की गई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब उर्फी जावेद की एक हैरान करने वाली फोटो सामने आई है जिसे देखकर उनके फैंस भी समझ नहीं पा रहे हैं कि यह ओरिजनल पिक है या मॉडिफाइड। सोशल मीडिया पर उर्फी ने जो पोस्ट किया है उसमें वह रेड कलर की क्रिसमस कैप में नजर आ रही है। वह चेहरे से काफी मोटी लग रही है। फैंस तो ये भी पूछ रहे हैं कि उर्फी का चेहरे सूज आया है।

पढ़ें रील से रियल लाइफ तक दीपिका ने खूब बटोरीं सुर्खियां, फिर चर्चा में आईं

उर्फी के नए लुक का कारण
उर्फी जावेद ने एक पोस्ट में लिखा है कि उर्फी का मतलब अरबी में किसी लड़के का नाम होता है। ऐसे में उनकी इस फोटो को देखकर फैंस ये भी पूछ रहे हैं कि कहीं उर्फी लड़का बनने का तो नहीं सोच रही हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर शेयर की गई हालिया तस्वीर से एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। 

सोशल मीडिया यूजर कर रहे कमेंट
यूजर लगातार उर्फी जावेद की हालिया पोस्ट फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि - तो आप लड़का हैं या लड़की। एक ने लिखा है कि उर्फी नाम मुस्लिम है, इस पर क्या कहेंगी आप। एक यूजर ने लिखा है कि आप का नाम जरूर प्रसिद्ध है लेकिन आप नहीं। कुछ यूजर उर्फी के सपोर्ट में भी लिख रहे हैं।