MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • बदनाम हुए, जिल्लत सही, फिर भी इन 7 Couple का नहीं टूटा रिश्ता, आज भी एक-दूसरे पर छिड़कते हैं जान

बदनाम हुए, जिल्लत सही, फिर भी इन 7 Couple का नहीं टूटा रिश्ता, आज भी एक-दूसरे पर छिड़कते हैं जान

एंटरटेनमेंट डेस्क. वेलेन्टाइन डे 14 फरवरी को देश-दुनिया में मनाया जाएगा। प्यार के फेस्विटल को सभी एन्जॉय करते है। बात बॉलीवुड की करें तो ऐसे कुछ कपल्स हैं जिनको अपनी रिलेशनशिप की वजह से बदनाम होना पड़ा पर सालों बाद भी ये साथ हैं, पढ़ें इनके बारे में…

5 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Feb 13 2023, 07:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : instagram

1. अजय देवगन-काजोल
सबसे पहले बात करते हैं काजोल और अजय देवगन की। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया और फिर कपल ने फरवरी 1999 में शादी कर ली। शादी के काजोल ने फिल्में करना कम कर दी। इसी बीच अजय ने कंगना रनोट के साथ फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, रास्कल, तेज जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद दोनों के अफेयर की बातें बी-टाउन में होने लगी। बात काजोल के कानों तक भी पहुंची, जो घर में झगड़े हुए और इसके बाद अजय ने कंगना से दूरियां बना ली। 

27
Image Credit : instagram

2. सनी देओल-पूजा देओल
बात सनी देओल की करें तो उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही पूजा से 1984 में शादी कर ली थी। डेब्यू फिल्म रिलीज होने तक उनकी पत्नी विदेश में ही रही। फिर सनी का करियर चल निकला और उनका नाम डिंपल कपाड़िया से जुड़ा। कहा जाता है कि पति राजेश खन्ना से अलग हुई डिंपल की बेटियां सनी को छोटे पापा तक कहकर बुलाने लगी थी। ये बात जब सनी की पत्नी के कानों तक पहुंची तो घर में बवाल मचा। खबरों की मानें तो सनी, डिंपल के लिए अपनी पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं थे और डिंपल ने फिर सनी से दूरियां बना ली। 

37
Image Credit : instagram

3. शाहरुख खान-गौरी
शाहरुख खान और गौरी ने अक्टूबर 1991 में शादी की थी। कपल की मैरिड लाइफ शानदार चल रही थी और इसी बीच प्रियंका चोपड़ा, किंग खान की लाइफ में आ गई। दोनों ने फिल्म डॉन की फ्रेंचाइजी में साथ किया। साथ काम करने के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें बी-टाउन में होने लगी और गौरी के कानों तक भी पहुंची। प्रियंका को लेकर शाहरुख-गौरी में झगड़ा हुआ और गौरी ने घर छोड़ने तक की धमकी दे दी। इसके बाद शाहरुख ने पीसी के साथ काम करना बंद कर दिया। कपल लंबे समय से मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहा है। 

47
Image Credit : instagram

4. अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना
अक्षय कुमार काफी दिलफेक रहे है ये तो सभी जानते हैं। उनके अफेयर कई हीरोइनों के साथ रहे। हालांकि, उन्होंने जनवरी 2001 में ट्विंकल खन्ना से शादी की। शादी के बाद उनका नाम प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा। दोनों के अफेयर के चर्चे बी-टाउन में होने लगे। जब इसकी भनक ट्विंकल को लगी तो वह आगबबूल हो गईं। कहा जाता है कि एक दिन वह प्रियंका को सबक सीखाने फिल्म के सेट तक पहुंच गई थी। हालांकि, सेट पर प्रियंका तो नहीं मिली लेकिन अक्षय ने उन्हें समझा बुझाकर भेज दिया। फिर ट्विंकल ने पति को प्रियंका के साथ काम ना करने की धमकी की। इसके बाद से कपल हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहा है। 

57
Image Credit : instagram

5. शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा 
शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का अफेयर किसी से छुपा नहीं है। लेकिन शत्रुघ्न ने रीना को धोखे में रखकर पूनम से जुलाई 1980 में शादी कर ली। हालांकि, पूनम से शादी के बाद भी वह रीना को भूला नहीं पाए और दोनों का अफेयर जारी रहा। जब इसकी खबर पूनम को लगी तो उन्होंने दोनों के बीच से हटने का फैसला किया। इसके बाद शत्रुघ्न ने रीना को छोड़ दिया और पत्नी के साथ आ गए। कपल सालों से एक-दूसरे का साथ दे रहे हैं।
 

67
Image Credit : instagram

6. धर्मेंद्र-हेमा मालिनी
शादीशुदा होने के बाद भी धर्मेंद्र, हेमा मालिनी पर फिदा हो गए थे। दोनों के अफेयर के चर्चे इंडस्ट्री में खूब हुए। कईयों ने हेमा पर घर तोड़ने का इल्जाम भी लगाया। धर्मेंद्र की दीवानगी हेमा को लेकर इतनी ज्यादा थी कि वो पत्नी प्रकाश कौर को छोड़कर हेमा से शादी करना चाहते थे। जब पत्नी ने तलाक देने से मना कर दिया तो उन्होंने धर्म बदलकर हेमा से मई 1980 में शादी की। इस शादी के बाद भी हेमा को कभी को दर्जा नहीं मिल पाया, जिसकी वह हकदार थी। हालांकि, सालों बाद भी कपल एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं।

77
Image Credit : insatgram

7. अमिताभ बच्चन-जया 
अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी ने फिल्म जंजीर की सफलता के बाद जून 1973 में शादी कर ली। शादी के बाद जया ने फिल्मों से दूरियां बना ली। दूसरी तरफ बिग बी के अफेयर के चर्चे रेखा के साथ होने लगे। जया को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने रेखा के साथ पति को भी आगाह किया। इसके बाद भी दोनों के प्यार के चर्चे कम नहीं हुए। रेखा को पति से दूर रखने के लिए जया ने उन्हें कुछ फिल्मों से निकलवाने की कोशिश भी लेकिन सफल नहीं हुई। जया को बदनामी झेलनी पड़ी लेकिन फिर एक बार उन्होंने रेखा को खाने पर बुलाकर यह कहकर विदा किया कि वह अपने पति को कभी नहीं छोड़ेगी। इसके बाद कहीं जाकर रेखा ने बिग बी से दूरियां बनानी शुरू की। कपल लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं। 

ये भी पढ़ें..

DDLJ: क्यों सिर्फ टॉवल में काजोल को करना पड़ा था गाना शूट, जानें किस मजबूरी में माननी पड़ी 1 शर्त

तो क्या इज्जत बचाने सलमान खान का पैंतरा आजमाएंगे FLOP अक्षय कुमार, करने जा रहे ऐसा काम

आखिर क्यों इस हीरोइन ने कहा एकता कपूर के पापा संग फ्लर्ट करना था मुश्किल, खोला एक अनसुना राज भी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम
Recommended image2
Grammy Awards 2026 Red Carpet : इन 10 हसीनाओं ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें PHOTOS
Recommended image3
Grammy Awards 2026: इन स्टार्स ने जीते सबसे बड़े अवॉर्ड, पूरी लिस्ट देखिए
Recommended image4
Rohit Shetty से पहले 5 बार गोलीबारी से थर्राया बॉलीवुड, सनी देओल के चाचा की तो जान ही ले ली
Recommended image5
एक्टर को परोस दिया गाय का मांस, ग्लानि हुई तो किया ये काम, एक गिरफ्तार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved