इंडियन रेसलर विनेश फोगाट को लेकर दिल दुखाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, विनेश गोल्ड जीतने के बहुत करीब थी और अचानक उन्हें फाइनल राउंड से बाहर कर दिया। इस खबर से आम और खास हर किसी को जोरदार झटका लगा। बॉलीवुड सेलेब्स विनेश के सपोर्ट में आगे आए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. इंडियन रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) पेरिस ओलंपिक 2024 की कुश्ती प्रतियोगिता से डिसक्वालीफाई कर दी गई हैं। वे फाइनल राउंड में पहुंच गई थी और गोल्ड जीतने के करीब थी। दरअसल, हुआ यूं कि विनेश 50 किलो वाली कैटेगिरी में खेलती हैं और बुधवार को जब उनका वजन नापा गया तो ये करीब 100 ग्राम ज्यादा निकला। और इसी वजह से उन्हें प्रतियोगिता के बाहर कर दिया। इस खबर के वायरल होते ही आमजन से लेकर सेलिब्रिटीज तक का दिल टूट गया। कई बॉलीवुड सेलेब्स विनेश को सपोर्ट करने आगे आए। कईयों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना रिएक्शन दिया। सोनाक्षी सिन्हा से लेकर फरहान अख्तर तक ने विनेश को सपोर्ट किया।

Scroll to load tweet…

विनेश फोगाट के सपोर्ट में क्या बोले बॉलीवुड सेलेब्स

विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई होने पर सोनाक्षी सिन्हा चौंक गईं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर विनेश का फोटो शेयर कर लिखा- मुझे यकीन नहीं हो रहा, मैं इस वक्त सोच भी नहीं सकती आप कैसा महसूस कर रही होंगी। बस इतना कह सकती हूं कि आप चैंपियन थी, हो और हमेशा रहोगी। स्वरा भास्कर ने भी विनेश को लेकर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने विनेश के डिसक्वालीफाई होने को एक साजिश बताया। उन्होंने लिखा- 100 ग्राम के बढ़े वजन की कहानी पर कौन विश्वास कर रहा है।

View post on Instagram

Scroll to load tweet…

इन बॉलीवुड सेलेब्स ने भी किया रिएक्ट

फरहान अख्तर ने विनेश फोगाट की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा- डियर विनेश फोगाट.. इस वक्त कोई इमेजिन भी नहीं कर सकता कि आप क्या महससू कर रही होंगी। हालांकि, अभी भी पूरी तरह से समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों हुआ। ये बहुत ही दुखद है। लेकिन प्लीज आप जान लें कि हम सबको आप पर और आपके खेल पर पूरा भरोसा है और आप पर गर्व है। आप हमेशा से चैंपियन रही है और लाखों लोगों की इंस्पिरेशन हो। सोफी चौधरी ने विनेश को सपोर्ट करते हुए लिखा- मेरा दिल टूट गया और बहुत गुस्सा भी आ रहा है। ये बहुत गलत है। मैं इमेजिन भी नहीं कर सकती कि आप कैसा फील कर रही होंगी।

ये भी पढ़ें...

देश के सिर्फ 6 एक्टर 1000 करोड़ क्लब में, लिस्ट में बस 2 बॉलीवुड हीरो

440Cr के मालिक Jr NTR, हर महीने कमाते हैं इतना, चौंका देगी सालाना इनकम