MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • Anjali Raghav कौन हैं, जिन्होंने पवन सिंह की घटिया हरकत के बाद किया भोजपुरी इंडस्ट्री से तौबा!

Anjali Raghav कौन हैं, जिन्होंने पवन सिंह की घटिया हरकत के बाद किया भोजपुरी इंडस्ट्री से तौबा!

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की एक घटिया हरकत और एक्ट्रेस को छोड़नी पड़ी फिल्म इंडस्ट्री। हम बात कर रहे हैं अंजलि राघव की, जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में काम ना करने का ऐलान कर दिया है। जानिए कौन हैं अंजलि राघव... 

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Aug 30 2025, 03:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
अंजलि राघव के साथ आखिर क्या हुआ?
Image Credit : Facebook

अंजलि राघव के साथ आखिर क्या हुआ?

हाल ही में लखनऊ में एक पब्लिक इवेंट था, जिसमें अंजलि राघव पवन सिंह के साथ परफॉर्म करने पहुंची थीं। लेकिन जब वे वहां मौजूद ऑडियंस से बात कर रही थीं, तभी पवन सिंह ने बहाने से उनकी कमर पर बार-बार हाथ लगाया। अंजलि राघव उस वक्त कुछ असहज हुईं। लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बवाल मच गया और लोगों ने पवन सिंह को जमकर फटकार लगाई।

इसे भी पढ़ें : Pawan Singh ने को-एक्ट्रेस को सरेआम गलत तरीके से छुआ! वायरल वीडियो देख भड़के लोग

26
अंजलि राघव ने तोड़ी वायरल वीडियो पर चुप्पी
Image Credit : Facebook

अंजलि राघव ने तोड़ी वायरल वीडियो पर चुप्पी

अंजलि राघव ने वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ते हुए पवन सिंह की घटिया हरकत की आलोचना की है। उन्होंने यह भी साफ़ किया कि पवन सिंह ने कमर पर कुछ लगा होने बहाना बनाकर छुआ, जो गलत था। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान कर दिया है कि वे अब कभी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी।

इसे भी पढ़ें : Pawan Singh की घटिया हरकत के बाद एक्ट्रेस ने छोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री, Video शेयर कर सुनाई आपबीती

36
पवन सिंह की घटिया हरकत की शिकार अंजलि राघव कौन हैं?
Image Credit : Facebook

पवन सिंह की घटिया हरकत की शिकार अंजलि राघव कौन हैं?

अंजलि राघव एक्ट्रेस, डांसर और मॉडल हैं। उन्हें खासतौर पर हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। इनमें 'फिल्म चंद्रावल देखूंगी' और 'गजबन 2' आदि शामिल हैं।

46
कितने साल की हैं एक्ट्रेस अंजलि राघव?
Image Credit : Facebook

कितने साल की हैं एक्ट्रेस अंजलि राघव?

अंजलि राघव 33 साल की हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनका जन्म 6 जून 1992 को दिल्ली में हुआ था। उनकी दो बहने भी हैं। इनमें से एक का नाम शिखा राघव और दूसरी का नाम शिवानी राघव है।

56
हिंदी टीवी शो और फिल्म में भी काम कर चुकीं अंजलि राघव
Image Credit : Facebook

हिंदी टीवी शो और फिल्म में भी काम कर चुकीं अंजलि राघव

अंजलि राघव ने 2012 में कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट हुए हिंदी टीवी शो 'कैरी : रिश्ता खट्टा मीठा' में महत्वपूर्ण रोल निभाया था, जिसके लीड एक्टर-एक्ट्रेस जय भानुशाली और प्रीति चौधरी थे। अंजलि को 2015 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'तेवर' में भी छोटे से रोल में देखा गया था, जिसमें अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थे।

66
अंजलि राघव के फॉलोअर्स कितने हैं?
Image Credit : Facebook

अंजलि राघव के फॉलोअर्स कितने हैं?

अंजलि राघव सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे खुद सिर्फ 75 लोगों को अकाउंट्स को फॉलो करती हैं और इनमें पवन सिंह शामिल नहीं हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
भोजपुरी सिनेमा
भोजपुरी समाचार
पवन सिंह
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
R Madhavan की 6 सस्पेंस-थ्रिलर हिला देगी दिमाग, एक का क्लाइमैक्स सबसे भयानक
Recommended image2
Sanjay Dutt-Nora Fatehi के नए गाने में हुईं अश्लीलता की हद पार, ऐसा क्या दिखा कि भड़क गए लोग
Recommended image3
Ustad Bhagat Singh पर फ्लॉप होने का ख़तरा? हिट होने के लिए करनी होगी इतनी कमाई
Recommended image4
प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर 2026 में पहना यूनिक Snake Necklace, 1300 घंटे में बनी यह खास ज्वेलरी
Recommended image5
Oscars 2026 Red Carpet पर प्रियंका चोपड़ा-ईशा अंबानी का जलवा-देखें 7 PHOTOS
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved