फ्रेंडशिप डे 2026 पर याद कीजिए बॉलीवुड के वो 10 आइकॉनिक डायलॉग्स, जिन्होंने दोस्ती के रिश्ते को हंसी, इमोशन और यादगार अंदाज में हमेशा के लिए अमर बना दिया।
दुनियाभर में दोस्ती का पर्व फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। यह दिन हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। दोस्ती वो रिश्ता है, जिसे फिल्मों में भी खास जगह दी गई है। कई फ़िल्में दोस्ती के इर्द-गिर्द बनी हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इससे भी बड़ी बात यह है कि फिल्मों में दोस्ती से जुड़े डायलॉग्स भी काफी पॉपुलर हुए हैं।
फ्रेंडशिप डे पर दोस्ती पर बने फिल्मों के 10 शानदार डायलॉग्स
1.राह चलते बुद्धू बनाते हैं दोस्त...कोल्ड ड्रिंक बोलके दारू पिलाते हैं दोस्त...गर्लफ्रेंड बोलके आंटियों से मिलवाते हैं दोस्त...कितने भी कमीने हों, पर याद बहुत आते हैं दोस्त।- अज्ञात
फिल्म : यारियां
2.अपनी दोस्ती टायर और ट्यूब जैसी है...हवा तेरी निकलती है और बैठ मैं जाता हूं। - इमरान खान
फिल्म : वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा
3.दर्द से आंखें चार कर लेंगे, हम भी इम्तिहान दे देंगे...तेरी दोस्ती की खातिर ऐ दोस्त, हम दुश्मन से भी प्यार कर लेंगे। - आमिर खान
फिल्म : फना।
4. बदतमीज, चद्दर की कमीज़...लोहे का पजामा, बंदर तेरा मामा...अरे बिल्ली तेरी मौसी, कुत्ता तेरा यार...आम का अचार, आजा मेरे यार।- सलमान खान- अक्षय कुमार
फिल्म : मुझसे शादी करोगी।
5.सच्चे दोस्त वही होते हैं, जो अच्छे वक्त में आपकी बजाते हैं...और जब मुश्किल वक्त आता है तो वही छिछोरे आपके दरवाजे पर खड़े नज़र आते हैं।- सुशांत सिंह राजपूत
फिल्म : छिछोरे
6.जिंदगी में दोस्त तो कई आते हैं....लेकिन पुराने दोस्त उस जींस की तरह होते हैं, जिसे पहनते ही यू बिकम फ्री...फ्री टू बी योरसेल्फ।- अज्ञात
फिल्म : पुरानी जींस
7. पता नहीं क्या जादू है कॉलेज लाइफ में...जहां अनजाने मिलते हैं और दोस्त बन जाते हैं...जिंदगी भर के लिए....और ऐसे-वैसे दोस्त नहीं...कुत्ते दोस्त।- सुशांत सिंह राजपूत
फिल्म : छिछोरे
8.प्यार दोस्ती है...अगर वो मेरी सबसे अच्छी दोस्त नहीं बन सकती तो मैं उससे कभी प्यार कर ही नहीं सकता। क्योंकि दोस्ती बिना तो प्यार होता ही नहीं...सिंपल...प्यार दोस्ती है।- शाहरुख़ खान
फिल्म : कुछ कुछ होता है
9.जो दोस्त कमीने नहीं होते, वो कमीने दोस्त नहीं होते।- टाइगर श्रॉफ
फिल्म : हीरोपंती
10. प्यार अगर पेंट है तो दोस्त चड्ढी है...पेंट अगर फट भी जाए तो चड्डी इज्ज़त बचाती है।- अली जफ़र
फिल्म : चश्मे बद्दूर।
