- Home
- Entertainment
- Ganga Mai Ki Betiyan Alert: स्नेहा की जिंदगी में नया तूफान, क्या बर्दाश्त कर पाएगा सिद्धू?
Ganga Mai Ki Betiyan Alert: स्नेहा की जिंदगी में नया तूफान, क्या बर्दाश्त कर पाएगा सिद्धू?
शो गंगा माई की बेटियां में जमकर ड्रामा चल रहा है। स्नेहा-सिद्धू का रिश्ता टूटने के बाद कुछ लोग परेशान है तो कुछ अंदर-अंदर ही खुश है और नई-नई प्लानिंग बना रहे हैं। इसी बीच स्नेहा की लाइफ में एक नए तूफान ने एंट्री ली है, जिससे सिद्धू भी हिल गया है।

सीरियल गंगा मााई की बेटियां
टीवी सीरियल गंगा मााई की बेटियां में दिखाया जा रहा है कि गंगा के कहने पर स्नेहा ने सिद्धू से अपना रिश्ता तोड़ लिया है। हालांकि, वो अभी भी उसे भूल नहीं पाई है। दोनों ही छुपकर एक-दूसरे की मदद भी कर रहे हैं।
गंगा ने बनाया स्नेहा पर दवाब
सीरियल में दिखाया कि गंगा ने स्नेहा को सिद्धू से अलग कर दिया है। अब वो उसपर शादी करने का दबाव बना रही है। जब गंगा, स्नेहा को जिंदगी में आगे बढ़ने और शादी करने की बात करती हैं तो चौंक जाती है।
ये भी पढ़ें... YRKKH BIG Alert: विद्या का काला सच आया सामने, अरमान-अभिरा की जिंदगी में मचा भूचाल
स्नेहा ने जोड़े मां के सामने हाथ
शो में दिखाया कि गंगा के कारण स्नेहा काफी दुखी है। गंगा फिर उसे शादी करने को कहती है। इस बार स्नेहा अपनी मां के आगे हाथ जोड़कर कहती है कि उसने जो कहा वो किया, लेकिन वो किसी और से शादी नहीं करेगी।
क्या होगा गंगा माई की बेटियां में आगे
सीरियल गंगा माई की बेटियां में आगे दिखाया जाएगा कि शांतनु भी स्नेहा से प्यार करने लगा है और वो उसे देवी मां के सामने शादी के प्रपोज करेगा। वहीं, सिद्धू भी वहां पहुंच जाएगा। स्नेहा का क्या रिएक्शन होगा, सिद्धू के दिल पर क्या बीतेगी.. ये देखना मजेदार होगा।
दुर्गावती भी खेलेगी कोई नया गेम
दुर्गावती के लाख समझाने के बाद भी सिद्धू को स्नेहा को नहीं भूल पा रहा है। सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि सिद्धू अपनी मां के सामने एक डिमांड रखेगा। क्या दुर्गावती बेटे की बात मानेंगी या मना कर देगी… अपकमिंग शो में देखने मिलेगा।
ये भी पढ़ें... Rubina Dilaik का फैमिली संग क्वालिटी टाइम, वायरल हो रही वेकेशन मोड की 7 PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।