गौहर खान ने पति जैद दरबार की एक मजेदार और अजीब आदत का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जैद को उनके अंडरआर्म्स सूंघना पसंद है और वह इसकी खुशबू को बेबी स्किन जैसा बताते हैं। दोनों ने अपनी पहली मुलाकात और शादी से जुड़े किस्से भी शेयर किए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर हेडलाइन में रहती हैं। हाल ही में वह पति जैद दरबार के साथ एक चैट शो ‘डबल डेट’ में पहुंचीं। इस दौरान गौहर ने जैद की एक ऐसी आदत का खुलासा किया, जिसे सुनकर शो में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। गौहर ने बताया कि जैद को उनके अंडरआर्म्स छूने और सूंघने की आदत है।

जैद को पसंद है गौहर के अंडरआर्म्स की खुशबू

गौहर खान ने बताया कि जैद को लगता है कि उनके अंडरआर्म्स हमेशा फ्रेश महकते हैं। इसी वजह से वह कई बार उनके अंडरआर्म्स को छूते हैं और फिर सूंघते हैं। गौहर के मुताबिक, जैद को उनकी यह खुशबू इतनी पसंद है कि वह अपनी बहन को भी बुलाकर कहते हैं कि देखो कितनी अच्छी खुशबू आ रही है।

जैद की इस अजीबोगरीब हरकत पर उनकी बहन का रिएक्शन भी काफी मजेदार था। गौहर ने बताया कि उनकी बहन दोनों से कहती हैं कि ‘तुम दोनों क्या बकवास कर रहे हो।’

‘डबल डेट’ में सुनाया पहली मुलाकात का किस्सा

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो में गौहर ने जैद के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात कोविड के दौर में एक सुपरमार्केट में हुई थी। इसके बाद जैद ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था। जैद ने अपने पहले मैसेज में लिखा था कि उनके पास गौहर को बताने के लिए एक जरूरी बात है।

और पढ़ें: Independence Day: सनी देओल की 7 फिल्में जो वीकेंड पर बढ़ाएंगी देशभक्ति का जोश,'बंटवारा 1947' से 'गदर 2' तक

उम्र को लेकर भी हुई थी गलतफहमी

गौहर ने बताया कि पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर भी बातचीत हुई थी। उनके मुताबिक, जैद ने शुरुआत में अपनी उम्र 24-25 साल बताई थी। इसके बाद गौहर ने उनसे चैट बंद करने के लिए कह दिया था। हालांकि, जैद ने अपनी असली उम्र साबित करने के लिए उन्हें पासपोर्ट की तस्वीर भेज दी, जिससे पता चला कि उस समय उनकी उम्र 29 साल थी। अदाकारा ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी और जैद की उम्र को लेकर इंटरनेट पर गलत जानकारी लिखे जाने से काफी गुस्सा आता है। उन्होंने साफ किया कि दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर नहीं, बल्कि करीब 7 साल का गैप है।

View post on Instagram

2020 में हुई थी दोनों की शादी

गौहर खान और जैद दरबार ने साल 2020 में शादी की थी। जैद डांसर, कोरियोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर हैं। दोनों अब दो बेटों के माता-पिता हैं। उनका पहला बेटा 2023 में और दूसरा बेटा 2025 में हुआ था। बता दें कि जैद हाल ही में रिएलिटी शो अलाएंस में दिखाई दिए थे।

इसे भी पढ़ें: 14 अगस्त को शबाना आजमी की 2 फिल्में टकराएंगी, 1983 में भी हुआ था ऐसा ही संयोग