इन दिनों टीवी जगत के कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला तलाक की खबरें चर्चा में हैं। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोली ने ना सिर्फ तलाक लेने का खुलासा किया, बल्कि ये भी बताया कि क्यों दोनों अलग होने वाले हैं।

टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी टूटने की खबर ने फैंस को चौंका दिया है। 'लॉक अप: सच या सजा' के प्रीमियर एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने पहली बार खुलकर बताया कि आखिर वह गौरव खन्ना से तलाक क्यों ले रही हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह अपनी पूरी जिंदगी चाइल्ड-फ्री रहना चाहती हैं, जबकि गौरव अब पिता बनना चाहते हैं। आइए बताते हैं, एक्ट्रेस ने शो में क्या कुछ कहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या आकांक्षा चमोली मां नहीं बनना चाहतीं?

शो के तीसरे एपिसोड में आकांक्षा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि शादी के दौरान उन्होंने खुद को समझने की कोशिश की, लेकिन समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि वह मां बनने के लिए नहीं बनी हैं। उन्होंने कहा, 'शादी के समय मेरे अंदर कभी भी मातृत्व की भावना नहीं थी। मैंने इसे समझने की कोशिश की, लेकिन धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि मैं इसके लिए बनी ही नहीं हूं। शुरुआत में गौरव इस बात से सहमत थे, लेकिन वक्त के साथ उनकी सोच बदल गई।'

गौरव को बच्चे को लेकर क्या है राय?

आकांक्षा ने आगे बताया कि अब गौरव खन्ना बच्चे चाहते हैं और यही उनकी शादी टूटने की सबसे बड़ी वजह बन गई। एक्ट्रेस ने कहा कि अब वह बच्चे चाहते हैं और मैं उन्हें यह खुशी नहीं दे सकती। मैंने उन्हें बहुत पहले ही बता दिया था कि मेरे अंदर मां बनने की भावना नहीं है। जब मुझे यकीन हो गया कि मैं कभी मां नहीं बनना चाहती, तब मैंने साफ कह दिया था कि मैं ऐसा नहीं करूंगी। आकांक्षा ने कहा, 'मैंने उनसे कहा था कि अगर तुम्हें मुझे छोड़ना है तो छोड़ सकते हो। इसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं है। '99% लोग शादी इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें बच्चे चाहिए।' अदाकारा ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर हम दोनों खुलकर बात की।

बच्चा गोद लेने को लेकर आकांक्षा की क्या है राय?

आकांक्षा ने यह भी साफ किया कि वह न सिर्फ खुद मां नहीं बनना चाहतीं, बल्कि किसी बच्चे को गोद लेने के पक्ष में भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरी जिंदगी चाइल्ड-फ्री रहना चाहती हैं।

गौरव खन्ना ने अब तक नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

आकांक्षा के इस खुलासे के बाद भी गौरव खन्ना ने अभी तक इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। फिलहाल वह 'खतरों के खिलाड़ी 15' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। बता दें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने 24 नवंबर 2016 को कानपुर में तीन दिन तक चले भव्य समारोह में शादी की थी।

'बिग बॉस' में भी उठा था बच्चों का मुद्दा

पिछले साल 'बिग बॉस' के फिनाले वीक के दौरान भी यह मुद्दा सामने आया था। मीडिया इंटरैक्शन में गौरव खन्ना से पूछा गया था कि क्या उन्होंने अपनी पत्नी के मां न बनने के फैसले का जिक्र सहानुभूति पाने के लिए किया था। इस पर एक्टर ने कहा था कि वो हमेशा से पिता बनना चाहते थे, लेकिन पत्नी के फैसले का सम्मान किया। वो हमेशा आकांक्षा के साथ खड़े रहेंगे।

और पढ़ें: 'लगने दो... आकर मारो', राम कपूर ने रितेश देशमुख को किस बात पर दिखाया गुस्सा?

Lock Upp 2: गौरव खन्ना की पत्नी के तलाक ड्रामा की खुली पोल, वायरल हुआ सच