Ram Kapoor Lock Upp 2: लॉकअप 2 में पानी को लेकर टास्क रोकने पर राम कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। रितेश देशमुख की
'लॉक अप' सीजन 2 (Lock Upp Season 2) की शुरुआत 27 जून, 2026 से नेटफ्लिक्स पर शुरू हो चुकी है। इसमें कंटेस्टेंट अलग-अलग टास्क करते दिख रहे हैं। इस बीच में राम कपूर विवाद में आ गए हैं। राम कपूर 'लॉक अप 2' कंटेस्टेंट हैं और हालिया एपिसोड में शो के होस्ट रितेश देशमुख से बहस करते दिखें। उन्होंने पानी नहीं मिलने की शिकायत करते हुए चल रहे टास्क को बीच में रोक दिया। एपिसोड के प्रसारित होते ही इसकी क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और कई दर्शकों ने राम कपूर के व्यवहार को 'ओवररिएक्शन' और 'एंटाइटल्ड' बताया। आइए बताते हैं, क्या है पूरा विवाद।

पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद
टास्क के दौरान राम कपूर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि काफी देर से पानी मांगा जा रहा है, लेकिन किसी ने व्यवस्था नहीं की। उन्होंने कहा, 'हम काफी देर से पानी मांग रहे हैं। आप लोग हमसे टास्क करवा रहे हैं, लेकिन पानी नहीं दे रहे। यह ठीक नहीं है, पहले पानी भेजिए।'
जब काफी देर तक पानी नहीं पहुंचा और टास्क खत्म होने वाला था, तब राम कपूर सीधे टास्क एरिया के बीच में जाकर खड़े हो गए और गेम आगे बढ़ने से रोक दिया। जिस पर रितेश देशमुख ने उन्हें चेतावनी दी।
होस्ट रितेश देशमुख ने क्या कहा?
राम कपूर के बीच में खड़े होने पर शो के होस्ट रितेश देशमुख ने उन्हें चेतावनी दी कि यदि वे वहीं खड़े रहे तो उन्हें पेंटबॉल लग सकती है। इस पर राम कपूर ने जवाब दिया, "लगने दो... आकर मारो।" इसके बाद रितेश ने स्पष्ट किया कि सभी कंटेस्टेंट्स को पहले से ही उनकी व्यक्तिगत पानी की बोतल दी गई थी और टास्क के दौरान उसे साथ रखना उनकी अपनी जिम्मेदारी थी। यह बात सुनने के बाद राम कपूर वहां से हट गए और टास्क दोबारा शुरू हो गया।
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल
एपिसोड के ऑन एयर होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, 'राम कपूर कुछ ज्यादा ही कर रहे हैं।' वहीं दूसरे ने कहा, 'इतनी ओवरएक्टिंग की क्या जरूरत थी?' एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, 'सलमान खान के सामने ऐसा करने की हिम्मत नहीं होती।' जबकि किसी ने लिखा कि लगता है राम कपूर भूल गए हैं कि यह रियलिटी शो है, यहां किसी को स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिलता।
शो में ये कंटेस्टेंट्स हैं शामिल
Lock Upp 2 को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। शो में इस बार धीरज धूपर, आकांक्षा चमोला, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा, योगेश रावत, पामेला सेरेना और आकांक्षा चौधरी समेत कुल 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। शो शनिवार से बुधवार रात 8 बजे स्ट्रीम होता है।
और पढ़ें: 'आवारापन 2' के एक्टर का 25 करोड़ का घर, 6 फोटो में देखें आलीशान नजारा
कंगना रनौत ने किसिंग सीन में एक्टर को कर दिया था घायल? 'क्वीन' के 5 विवाद जो आज भी होते हैं वायरल
