Govinda Sunita Ahuja Divorce Truth: क्या गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में सचमुच सब ठीक नहीं? आखिर बेटी टीना आहूजा क्यों बोलीं कि अफवाहें उन्हें परेशान करती हैं? क्या सोशल मीडिया की गॉसिप परिवार पर डाल रही है असर? सुनीता के नए बयान ने फिर क्यों बढ़ाई चर्चा? और गोविंदा ने पहले क्या सफाई दी थी? जानिए पूरा मामला।
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत में चर्चा का विषय बने रहते हैं। समय-समय पर दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की अटकलें सामने आती रही हैं। अब इस पूरे मामले पर उनकी बेटी टीना आहूजा ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। टीना ने स्वीकार किया कि माता-पिता को लेकर फैलने वाली खबरें और बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई कहानियां उन्हें परेशान करती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को ऐसी परिस्थितियों का सामना करने के लिए खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाना पड़ता है।

बचपन से देख रही हूं ऐसी खबरें: टीना आहूजा
फ्री प्रेस जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में टीना आहूजा ने बताया कि वह बचपन से ही अपने माता-पिता को लेकर तरह-तरह की खबरें और अफवाहें देखती आ रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं बचपन से यह सब देख रही हूं। हर दशक में एक नई कहानी सामने आ जाती है। पहले ये बातें मैगजीन में छपती थीं, फिर इंटरनेट पर आने लगीं और अब इंस्टाग्राम और यूट्यूब की दुनिया तक पहुंच गई हैं। मैं भी इंसान हूं, इसलिए जब किसी बात में सच्चाई नहीं होती और उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, तो परेशानी होना स्वाभाविक है।"
यह भी पढ़ें : गोविंदा से शादी के 40 साल बाद छलका सुनीता आहूजा का दर्द, बोलीं- जो मुझे चाहिए था, वो नहीं मिला!
'सच जानते हैं तो रिएक्शन देने की जरूरत नहीं'
टीना ने बताया कि वह हर अफवाह पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं समझतीं। उनके मुताबिक, "क्लिकबेट कंटेंट किसी छोटी बात को लेकर तैयार किया जाता है और फिर उससे नई कहानी बना दी जाती है। मैं कोई संत नहीं हूं कि मुझ पर इसका असर न हो। यह परेशान करता है, लेकिन इस इंडस्ट्री में काम करने के लिए मजबूत मानसिकता विकसित करनी पड़ती है। जब आपको सच्चाई पता हो और रिश्तों की नींव मजबूत हो, तो बेहतर है कि ऐसी बातों को अपने स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर असर न डालने दिया जाए।"
जब सुनीता आहूजा के बयान से मची थी हलचल
इससे पहले सुनीता आहूजा के एक इंटरव्यू ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने एक नाम का जिक्र करते हुए कहा था, "मुझे यह नाम पसंद नहीं है। यह मेरे लिए परेशानी लेकर आता है।" इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं और लोगों ने इसे गोविंदा की कथित निजी जिंदगी से जोड़कर देखना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें : Govinda पर पत्नी सुनीता ने फिर कसा तंज, कह डाली ऐसी बात कि सब सन्न रह गए!
गोविंदा ने अफवाहों पर दी थी सफाई
बढ़ती चर्चाओं के बीच गोविंदा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, "मेरी किसी भी सह-अभिनेत्री ने कभी यह नहीं कहा कि मैंने उनके साथ गलत व्यवहार किया हो या किसी के बारे में बुरा बोला हो। जिस नाम का जिक्र किया जा रहा है, मैं उस व्यक्ति का आभारी हूं कि उन्होंने कभी कोई विवादित बात नहीं कही और चुप्पी बनाए रखी।" गोविंदा के इस बयान के बाद भी चर्चाओं का दौर पूरी तरह थमा नहीं था और न ही आज थमा है। अब भी उनके रिश्ते को लेकर अटकले लगती रहती हैं।
