सुनीता आहूजा ने इंटरव्यू में गोविंदा को लेकर बेबाक बयान दिया। उन्होंने कहा कि गोविंदा अच्छे बेटे और भाई हैं, लेकिन पति के तौर पर आदर्श नहीं। साथ ही उन्होंने अपने 40 साल पुराने रिश्ते और निजी जिंदगी पर भी खुलकर बात की।

Govinda-Sunita Ahuja Relationship: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर वह अपनी पर्सनल लाइफ, मंदिर विजिट और स्पिरिचुअल जर्नी से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा को लेकर कुछ पर्सनल बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा कि गोविंदा एक अच्छे बेटे और भाई हैं, लेकिन एक पति के तौर पर वह उनके लिए आदर्श नहीं हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति के तौर पर गोविंदा वैसा नहीं जैसा मैं चाहती थी-सुनीता आहूजा

इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने खुलकर कहा कि उन्हें कभी-कभी बाहर जाना, पार्टी करना, डिनर और छुट्टियों पर जाना पसंद है, लेकिन गोविंदा की जिंदगी हमेशा परिवार की जिम्मेदारियों तक ही सीमित रही। उन्होंने कहा कि इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद गोविंदा ने अपनी जिंदगी अपने लिए कभी नहीं जी। इस बात का उन्हें दुख होता है कि उन्होंने अपने लिए समय नहीं निकाला और अपनी इच्छाओं को हमेशा पीछे रखा।

“गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं”

सुनीता ने आगे कहा कि अगर उन्हें चुनना हो, तो वह गोविंदा जैसे बेटे की इच्छा रखेंगी, लेकिन पति के रूप में नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि अब इतने सालों बाद इस बात पर अफसोस करने का कोई फायदा नहीं है। करीब 40 साल साथ रहने के बाद अब इस रिश्ते को छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता और इसके बारे में सोचना भी सही नहीं है।

गोविंदा और सुनीता की लव स्टोरी

गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता 1990 के दशक में उनकी सफलता से पहले शुरू हुआ था। दोनों की मुलाकात तब हुई थी, जब वे काफी कम उम्र के थे। सुनीता, गोविंदा के मामा के परिवार से जुड़ी हुई हैं। दोनों ने मार्च 1987 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी, उस समय जब गोविंदा अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे थे।

शादी को सालों तक रखा प्राइवेट

शादी के बाद कई सालों तक इस कपल ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया। बाद में अपनी बेटी के जन्म के बाद उन्होंने अपनी शादी का खुलासा किया। उनके दो बच्चे हैं बेटी टीना आहूजा, जो फिल्मों में काम कर चुकी हैं और बेटा यशवर्द्धन आहूजा, जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं।