पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर का नया पारंपरिक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनके चश्मे और स्टाइल की तुलना किरण राव, प्रीति जिंटा और राखी सावंत से की जा रही है। वहीं, आसिम अजहर के साथ डेटिंग की अफवाहें भी फिर चर्चा में हैं।
Hania Aamir Comparison with Kiran Rao: पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार हानिया आमिर अक्सर अपने स्टाइल और सोशल मीडिया प्रजेंस की वजह से चर्चा में रहती हैं। इस बार भी उन्होंने अपने नए लुक से लोगों का ध्यान खींचा है। हाल ही में इस्लामाबाद में सुजुकी मोटर्स के एक इवेंट में पहुंचीं हानिया ने बेहद सिंपल लेकिन क्लासी अंदाज अपनाया। उन्होंने हरे रंग का फरशी सलवार-कमीज पहना था, साथ में खुले बाल, हल्का मेकअप और मोटे फ्रेम वाला चौकोर चश्मा लगाया था। हालांकि, उनके पूरे लुक में सबसे ज्यादा चर्चा उसी चश्मे की हुई, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी।

आमिर की एक्स-वाइफ किरण राव से क्यों हो रही तुलना
जैसे ही इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, लोगों ने हानिया आमिर की तुलना आमिर खान की एक्स-वाइफ किरण राव से करनी शुरू कर दी। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि वह बिल्कुल किरण राव जैसी लग रही हैं। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि उनके इस लुक में आमिर खान की पत्नी वाली वाइब आ रही है। एक फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अब हानिया 'पाकिस्तान की किरण राव' बन गई हैं। लोगों का मानना था कि उनके चौकोर फ्रेम वाले चश्मे ने इस तुलना को और मजबूत बना दिया।
कुछ लोगों को दिखीं इन 2 बॉलीवुड एक्ट्रेस की झलक
हालांकि, हर कोई हानिया आमिर की तुलना किरण राव से करने पर सहमत नहीं था। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि हानिया आमिर का लुक प्रिटी जिंटा से ज्यादा मैच कर रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने मजाक में राखी सावंत का नाम भी ले लिया। इन तमाम प्रतिक्रियाओं ने यह दिखा दिया कि सोशल मीडिया पर एक ही लुक को लोग कितने अलग-अलग नजरिए से देखते हैं। हालांकि उनके फैंस लगातार उनके पारंपरिक और सादगी भरे अंदाज की तारीफ करते नजर आए।
आसिम अजहर के साथ डेटिंग की खबरें फिर चर्चा में
हानिया आमिर सिर्फ अपने फैशन स्टाइल ही नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से उनकी और आसिम अजहर की डेटिंग की अफवाहें फिर तेज हो गई हैं। हाल ही में दोनों को आसिम अजहर के कॉन्सर्ट टूर के दौरान अमेरिका में साथ देखा गया था। इसके अलावा दोनों ने इंस्टाग्राम पर कुछ मिलती-जुलती तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसी के बाद फैंस को लगने लगा कि दोनों अब अपने रिश्ते को धीरे-धीरे सार्वजनिक कर रहे हैं।
नए ड्रामा प्रोजेक्ट को लेकर भी बढ़ी उत्सुकता
काम की बात करें तो हानिया आमिर के अगले प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही डायरेक्टर बदर महमूद के साथ एक नए ड्रामा प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि यह शो Geo Entertainment पर प्रसारित हो सकता है। हालांकि अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फैंस इसे लेकर पहले से ही काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।


