हनुमान अंश’ ने चौथे हफ्ते में ऐसा कमाल किया है कि बड़े बजट की फिल्मों को पीछे छोड़ रिकॉर्ड बना दिया। फिल्म की कमाई और मुनाफे ने सबको चौंका दिया। 'हनुमान अंश' ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हो चुकी है।

बॉक्स ऑफिस पर छोटी फिल्म का बड़ा खेल जारी है। ‘हनुमान अंश’ ने अपनी रिलीज के 25वें दिन भी ऐसी पकड़ दिखाई है, जिसने ट्रेड को हैरान कर दिया है। चौथे सोमवार को फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद इसने बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के बीच अपनी खास जगह बना ली। इसने बॉलीवुड की दो फिल्मों को छोड़ चौथे सोमवार की कमाई के मामले में बाकी सबको पीछे छोड़ दिया है। दिलचस्प बात यह है कि करीब दो करोड़ रुपए से भी कम बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर लगातार मजबूत होता जा रहा है।

‘हनुमान अंश’ ने 25 दिनों में कितनी कमाई की?

koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, हिंदी डिवोशनल ड्रामा ‘हनुमान अंश’ ने चौथे सोमवार यानी 25वें दिन 5.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। चौथे शुक्रवार के 6.25 करोड़ रुपए के मुकाबले गिरावट सिर्फ 12 फीसदी रही, जिसे शानदार होल्ड माना जा रहा है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़, दूसरे हफ्ते में 40 लाख और तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ रुपए कमाए। इसके बाद चौथे हफ्ते में दिन 22 पर 6.25 करोड़, दिन 23 पर 9.25 करोड़, दिन 24 पर 12.75 करोड़ और दिन 25 पर 5.50 करोड़ रुपए आए। फिल्म की कुल भारत नेट कमाई अब 45.63 करोड़ रुपए पहुंच गई है, जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 53.84 करोड़ रुपए हो चुका है।

‘हनुमान अंश’ ने बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया?

25वें दिन के 5.50 करोड़ रुपए के साथ ‘हनुमान अंश’ बॉलीवुड में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी चौथे सोमवार की कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। इसने ‘धुरंधर 2’ के बराबर कलेक्शन किया और ‘छावा’ के 5.04 करोड़ रुपए के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में ‘धुरंधर’ 11.20 करोड़ रुपए के साथ पहले नंबर पर है। ये हैं चौथे सोमवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फ़िल्में:-

रैंक फिल्मचौथे सोमवार का नेट कलेक्शन
1धुरंधर11.2 करोड़ रुपए
2हनुमान अंश5.5 करोड़ रुपए
3धुरंधर 25.5 करोड़ रुपए
4छावा5.04 करोड़ रुपए
5स्त्री 23.6 करोड़ रुपए

‘हनुमान अंश’ ने कितने प्रतिशत का मुनाफा कमाया?

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट सिर्फ 1.80 करोड़ रुपए है। इसके मुकाबले 25 दिनों में 45.63 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन के साथ इसका आरओआई 43.83 करोड़ रुपए पहुंच गया है। यानी फिल्म ने करीब 2435 फीसदी रिटर्न दर्ज किया है। इन आंकड़ों के आधार पर इसे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का फैसला मिला है।