- Home
- Entertainment
- OTT की सबसे महंगी वेब सीरीज, एक एपिसोड का बजट इतना कि बन जाएं 'धुरंधर 2' जैसी 4 फ़िल्में
OTT की सबसे महंगी वेब सीरीज, एक एपिसोड का बजट इतना कि बन जाएं 'धुरंधर 2' जैसी 4 फ़िल्में
वेब सीरीज हैरी पोटर का ट्रेलर रिलीज होते ही दुनियाभर में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इसे अब तक की सबसे महंगी सीरीज बताया जा रहा है, जिसने फैंस के बीच एक्साइटमेंट और उम्मीदें दोनों बढ़ा दी हैं।

'हैरी पोटर' का ट्रेलर रिलीज होते ही मचा हंगामा
वेब सीरीज 'हैरी पोटर' का टीजर सामने आते ही फैंस में नॉस्टैल्जिया और एक्साइटमेंट दोनों बढ़ गए हैं। पुरानी फिल्मों से जुड़े इमोशन्स और नए विजुअल्स ने इसे तुरंत ट्रेंड में ला दिया है।
सबसे महंगी वेब सीरीज 'हैरी पोटर'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'हैरी पोटर' इतिहास की सबसे महंगी वेब सीरीज बन है है। इसके हर एपिसोड का बजट लगभग 100 मिलियन डॉलर बताया जा रहा है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 948 करोड़ रुपए होता है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Friday Collection: 'धुरंधर 2' या 'पुष्पा 2', बॉक्स ऑफिस की असली किंग कौन?
'हैरी पोटर की शूटिंग के लिए बना मिनी वर्ल्ड
इस सीरीज की शूटिंग Warner Bros. Studios Leavesden में हो रही है। भव्य सेट, डिटेल्ड वर्ल्ड-बिल्डिंग और यंग एक्टर्स के लिए अलग स्कूल तक बनाया गया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो इस सीरीज के लिए एक मिनी वर्ल्ड स्टूडियो में तैयार किया गया है। यह रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ के बजट (लगभग 225 करोड़ रुपए) के मुकाबले 4 गुना से भी ज्यादा है।
सीरीज का कुल बजट फिल्मों से कई गुना ज्यादा बजट
हैरी पोटर सीरीज की पुरानी फिल्मों का कुल बजट करीब 1.2 बिलियन डॉलर (लगभग 10,000 करोड़ रुपए) था। जबकि नई सीरीज का बजट करीब 5.6 बिलियन डॉलर यानी 46,500 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। यह फिल्मों के मुकाबले 4 गुना से भी ज़्यादा है।
यह भी पढ़ें : Ram Navami 2026: बच्चों को बतानी है भगवान राम की कहानी तो OTT पर दिखाएं ये 5 शो और फ़िल्में
हैरी पोटर के लिए अब थिएटर नहीं, स्ट्रीमिंग का गेम
हैरी पोटर सीरीज की फिल्मों ने दुनियाभर में करीब 7.7 बिलियन डॉलर (लगभग 64,000 करोड़ रुपए) कमाए थे। लेकिन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का फोकस टिकट बिक्री नहीं, बल्कि लंबे समय तक सब्सक्राइबर बनाए रखना होता है। यह प्रोजेक्ट सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि एक पूरा एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम बनाने की कोशिश है।बड़े इंवेस्टमेंट, लंबी प्लानिंग और फैन क्रेज के चलते यह सीरीज आने वाले समय में गेम चेंजर साबित हो सकती है। इसी साल क्रिसमस के मौके पर इसकी स्ट्रीमिंग शुरू होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।