ऋतिक रोशन आज की तारीख में दूसरे सबसे अमीर एक्टिव स्टार किड्स हैं। बीते 20 साल में उनकी संपत्ति में 310 गुना का इजाफा हुआ है, जबकि एक्टिंग करियर में उनकी फीस 1 करोड़ गुना बढ़ चुकी है।

बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' कहे जाने वाले ऋतिक रोशन सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग और फिटनेस के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी जबरदस्त कमाई और बिजनेस समझ के लिए भी चर्चा में रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में उनकी संपत्ति हजारों करोड़ रुपयों में है। बीते 20 साल में उनकी ने वर्थ में 310 गुना का इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति बढ़ने में फिल्मों से आने वाली उनकी करोड़ों की फीस, फिटनेस ब्रांड्स HRX से होने वाली कमाई, ब्रांड एंडोर्समेंट के बदले आने वाली रकम आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं कि 'कहो ना... प्यार है' से शुरुआत करने वाले ऋतिक रोशन आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक कैसे बने।

कितनी है ऋतिक रोशन की नेटवर्थ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 2026 में ऋतिक रोशन की अनुमानित नेट वर्थ करीब 3100 करोड़ रुपए है। बताया जाता है कि 2006 में ऋतिक रोशन के पास सिर्फ 10 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। इस हिसाब से देखें तो 20 साल में उनकी दौलत 310 गुना तक बढ़ गई है। वे एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव दूसरे सबसे अमीर स्टार किड हैं। पहले नं. पर सलीम खान के बेटे और सुपरस्टार सलमान खान हैं, जिनकी एस्टीमेटेड नेट वर्थ लगभग 3225 करोड़ रुपए बताई जाती है।

यह भी पढ़ें :'किसी महिला को इस तरह...', ऋतिक रोशन पर जमकर भड़कीं कंगना रनौत, जानिए पूरा मामला

ऋतिक रोशन का बैकग्राउंड क्या है?

ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में फिल्मी परिवार में हुआ। वह संगीतकार रोशन के पोते, फिल्ममेकर राकेश रोशन के बेटे और संगीतकार राजेश रोशन के भतीजे हैं। उन्होंने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना... प्यार है' से बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद 'कोई... मिल गया', 'कृष', 'धूम 2', 'जोधा अकबर', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'अग्निपथ' और 'वॉर' जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में शामिल कर दिया।

फिल्मों के लिए ऋतिक रोशन कितनी फीस लेते हैं?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक रोशन एक फिल्म के लिए 85 करोड़ से 100 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। कई फिल्मों में वह तय फीस के साथ प्रॉफिट शेयरिंग भी लेते हैं। उनकी पिछली दो फिल्मों की फीस इस प्रकार थी :-

  • फाइटर (2024) के लिए कथित तौर पर लगभग 50 करोड़ रुपए फीस ली।
  • 'वॉर 2' (2025) के लिए रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 100 करोड़ रुपए से अधिक फीस के साथ प्रॉफिट शेयरिंग डील भी की।

नोट : ऋतिक रोशन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। बताया जाता है कि उस वक्त उन्हें फीस के तौर पर सिर्फ 100 रुपए मिलते थे। इस हिसाब से देखें तो बचपन से अब तक उनकी फीस भी 1 करोड़ गुना बढ़ गई है।

ऋतिक रोशन के HRX ब्रांड की वैल्यू

ऋतिक रोशन ने 2013 में अपना फिटनेस और स्पोर्ट्सवियर ब्रांड HRX लॉन्च किया। यह Myntra के साथ जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़—

  • HRX की अनुमानित वैल्यू 7300 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
  • ब्रांड का सालाना कारोबार 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा बताया जाता है।
  • HRX उनकी कुल संपत्ति बढ़ाने वाले सबसे बड़े बिजनेस एसेट्स में शामिल है।

ब्रांड एंडोर्समेंट से ऋतिक रोशन की कमाई?

ऋतिक रोशन कई बड़े भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स का चेहरा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़—

  • एक विज्ञापन अभियान के लिए 10-12 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं।
  • सोशल मीडिया पर एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए 1.5 से 2 करोड़ रुपए तक फीस लेते हैं।
  • उनकी सालाना ब्रांड एंडोर्समेंट आय 70-80 करोड़ रुपए से अधिक बताई जाती है।

ऋतिक की लग्जरी लग्जरी प्रॉपर्टीज में क्या-क्या?

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ऋतिक के पास करोड़ों रुपए की रियल एस्टेट संपत्तियां हैं। मुंबई के जुहू में समुद्र किनारे स्थित स्काई विला, जिसकी अनुमानित कीमत 100 करोड़ रुपए से अधिक बताई जाती है। लोनावला में लगभग 33 करोड़ रुपए का आलीशान वीकेंड होम है। इन सबके अलावा उनके पास करोड़ों रुपए की लग्जरी कारें भी हैं।

यह भी पढ़ें : ऋतिक रोशन घर बैठे कमा रहे साल के ₹2 करोड़, कैसे एक्टर की प्रॉपर्टी उगल रही सोना

किन कंपनियों में किया है इंवेस्टमेंट?

फिल्मों और HRX के अलावा ऋतिक रोशन ने कई कंपनियों में इंवेस्टमेंट भी किया है। इनमें Cult.fit, Curefoods, रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। राकेश रोशन की प्रोडक्शन कंपनी फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस से जुड़ी फिल्मों, खासकर कृष फ्रेंचाइजी, में ऋतिक की भागीदारी रहती है। ऐसे में उन्हें फिल्मों के मुनाफे का भी लाभ मिलने की बात रिपोर्ट्स में कही जाती है।