- Home
- Entertainment
- Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
‘धुरंधर 2’ के टीजर में अक्षय खन्ना को न देख पाने से निराश लोगों के लिए अब उनकी मूवी इक्का का टीजर आ चुका है। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि, टीजर में दोनों को साथ देखकर लोग सोशल मीडिया पर खूब मजे ले रहे हैं।

‘इक्का’ में दिखा रहमान डकैत वाला खतरनाक अंदाज
‘इक्का’ में अक्षय खन्ना को देखते ही उनके फैंस को रहमान डकैत की याद आ गई। वैसा ही लुक, वही चाल और वही डरावनी निगाहें। कोर्ट में खड़े सनी देओल को अक्षय खन्ना का किरदार जिस अंदाज में देखता है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
Ikka Teaser: कोर्टरूम ड्रामा की दमदार झलक
‘इक्का’ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। टीजर की शुरुआत में सनी देओल वकील की ड्रेस में कोर्ट जाते दिखते हैं। उनकी आंखें नम हैं और चेहरे पर दर्द और मायूसी साफ झलकती है। जैसे ही सनी देओल कोर्ट पहुंचते हैं, तभी अक्षय खन्ना की दमदार एंट्री होती है। रहमान डकैत स्टाइल में वो सनी देओल को ऐसी नजरों से देखते हैं, मानो उनकी सबसे कमजोर नस पर हाथ रख दिया हो।
सवाल-जवाब, थप्पड़ और ‘Tick Tick Boom’
टीजर में कुछ और सीन्स देखने को मिलते हैं, जो किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करते हैं। एक सीन में सनी देओल, अक्षय खन्ना से पूछताछ करते हैं और फिर गुस्से में उन्हें जोरदार मुक्का मारते हैं। आखिर में अक्षय के किरदार की आवाज आती है – “टिक, टिक, बूम”। यह सुनते ही सनी देओल जोर से चिल्लाते हैं, “शट अप”। उनकी आवाज से पूरा कोर्टरूम सन्न रह जाता है।
इक्का का टीजर देखने के बाद लोग ले रहे मजे
‘इक्का’ का टीजर देखने के बाद फैंस खूब मजे ले रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, रहमान डकैत वापस आ गया। वहीं, एक अन्य ने कहा, अक्षय सर के अंदर का रहमान डकैत खत्म ही नहीं हो रहा। एक और यूजर ने लिखा, जब तारा सिंह रहमान डकैत से मिला।
Ikka की स्टारकास्ट
‘इक्का’ में सनी देओल और अक्षय खन्ना के अलावा दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख और आकांक्षा रंजन कपूर अहम किरदारों में नजर आएंगे। बता दें कि ‘इक्का’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
29 साल बाद साथ दिखेंगे Sunny Deol और Akshay Khanna
करीब 29 साल बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ में साथ दिखाई दिए थे। ‘बॉर्डर 2’ में अक्षय का रोल फ्लैशबैक तक सीमित था, लेकिन ‘इक्का’ में दोनों आमने-सामने नजर आएंगे।
29 साल बाद फिर साथ दिखेंगे Sunny Deol और Akshay Khanna
करीब 29 साल बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ में साथ दिखाई दिए थे। ‘बॉर्डर 2’ में अक्षय का रोल फ्लैशबैक तक सीमित था, लेकिन ‘इक्का’ में दोनों आमने-सामने नजर आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

