Drishyam 3 Opening Box Office Day Collection: अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। यह फ्रेंचाइजी का अंतिम भाग है, इससे अजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग की उम्मीद है। फिल्म 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

अजय देवगन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है। फिल्म का तीसरा और आखिरी पार्ट ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के ऑफिशियल पोस्टर्स के साथ इसके टाइटल और रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। अब ट्रेड में चर्चा है कि ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन सकती है।

‘दृश्यम 3’ के लिए जबरदस्त बज

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी और विजय सालगांवकर का किरदार है। 2015 में आई पहली फिल्म के बाद दर्शकों ने इस परिवार और उसके रहस्यमयी केस से खास कनेक्शन बनाया। इसके बाद 2022 में आई ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में करीब 241 करोड़ रुपये नेट कमाए थे, जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 339.89 करोड़ रुपये रहा। अब तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों में यह जानने की जबरदस्त उत्सुकता है कि विजय सालगांवकर और उसके परिवार की कहानी आखिर किस मोड़ पर खत्म होगी।

और पढ़ें - गोविंदा के बेटे की जॉनी लीवर की बेटी से हो रही शादी? क्या है इस खबर की सच्चाई

अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का टारगेट

‘दृश्यम 3’ की सबसे बड़ी खासियत इसका रिलीज टाइम है। फिल्म 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के नेशनल हॉलिडे पर रिलीज होगी। छुट्टी का फायदा और फ्रेंचाइजी की जबरदस्त पॉपुलैरिटी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत दिला सकती है। फिलहाल अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड ‘सिंघम अगेन’ के नाम है, जिसने भारत में करीब 43.7 करोड़ रुपये नेट की ओपनिंग की थी। ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ इस रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता रखती है। हालांकि इसके लिए फिल्म का ट्रेलर और शुरुआती बज बेहद मजबूत होना जरूरी होगा।

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का भरोसा बनेगा सबसे बड़ा हथियार

अजय देवगन के विजय सालगांवकर ने दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है। फिल्म की कहानी में फैमिली इमोशन, क्राइम, सस्पेंस और माइंड गेम का ऐसा कॉम्बिनेशन है, जिसने दोनों पिछली फिल्मों को खास बनाया। यही वजह है कि तीसरे पार्ट को सिर्फ एक सीक्वल नहीं बल्कि फ्रेंचाइजी के फिनाले के तौर पर देखा जा रहा है। मेकर्स ने भी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ नाम के जरिए संकेत दिया है कि हिंदी फ्रेंचाइजी की कहानी अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रही है।

और पढ़ें -  ‘जना नायकन’ को ‘टॉक्सिक’ ने पछाड़ा, यश के आगे थलपति विजय भी ढेर, एडवांस बुकिंग में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

क्या टूटेगा ‘सिंघम अगेन’ का रिकॉर्ड?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘दृश्यम 3’ 43.7 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेकर अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनर बन पाएगी? फिल्म के पक्ष में गांधी जयंती की छुट्टी, पॉपुलर फ्रेंचाइजी, अजय देवगन की स्टार पावर और पिछली फिल्म की सफलता जैसे कई फैक्टर हैं। अगर ट्रेलर दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरता है, तो बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन बड़ा रिकॉर्ड बन सकता है। फिलहाल निगाहें फिल्म के ट्रेलर और प्रमोशनल कैंपेन पर टिकी हैं। लेकिन इतना तय है कि ‘दृश्यम 3’ की रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इसकी ओपनिंग को लेकर उम्मीदें काफी ऊंची हो चुकी हैं।