फिल्मी सितारों और क्रिकेटर का काफी पुराना नाता रहा है। कई बार सुनने में आया कि फिल्मी हसीनाएं और क्रिकेटर के बीच लव अफेयर चल रहा है। एक बार फिर ऐसा ही कुछ सुनने को मिल रहा है। खबर है कि साउथ ब्यूटी श्रीलीला एक इंडियन क्रिकेटर के प्यार में हैं। हालांकि, साउथ हसीना ने इसके बारे में कंफर्मेशन नहीं दी है।
Sreeleela Dating Cricketer Tilak Varma: फिल्मी हसीनाओं के क्रिकेटर के साथ प्यार के चर्चे अक्सर सुनने को मिले है। एक बार फिर ऐसा ही कुछ दोबारा हो रहा है। एक बार फिर एक्ट्रेस और क्रिकेटर की अफेयर की कहानी सामने आई है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला और इंडियन क्रिकेटर तिलक वर्मा के अफेयर के चर्चे जोरों पर चल रहे हैं। हालांकि, तिलक और श्रीलीला दोनों ने ही इन अफवाहों पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने वायरल हुए इस पल को दोनों के बारे में चल रही गॉसिप से जोड़ दिया है।

श्रीलीला-तिलक वर्मा अफेयर
टॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीलीला लगातार अपनी फिल्मों और एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस से साउथ सिनेमा की सबसे पॉपुलर स्टार्स में से एक बन गई हैं। अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि वे इन दिनों भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा के साथ डेटिंग की अफवाहों की वजह से लाइमलाइट में हैं। पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम, रेडिट और X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर श्रीलीला और तिलक के रिश्ते की अफवाहें फैल रही हैं। हालांकि, दोनों तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैन्स दोनों की हर सार्वजनिक उपस्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। ये अफवाह तब शुरू हुई जब सूर्यकुमार यादव और तिलक का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक हेडफोन पहने होटल की लॉबी से गुजर रहे हैं और सूर्यकुमार उन्हें चिढ़ाते हुए कह रहे हैं कि वे "प्यार में हैं"। हालांकि, सूर्यकुमार ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कई फैन्स ने तुरंत इसको श्रीलीला से जोड़ दिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिससे डेटिंग की अफवाहें और भी बढ़ गईं।
ये भी पढ़ें.. Ajay Devgn 2 Big Films Update: अजय देवगन की 2 बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्मों पर धांसू खुलासा
कई दिनों से चल श्रीलीला-तिलक वर्मा की डेटिंग अफवाह
एक्ट्रेस और क्रिकेटर को लेकर अफवाहें कई महीनों से चल रही हैं। इससे पहले श्रीलीला अपनी मां डॉ. स्वर्णलता के साथ तिरुमाला मंदिर गई थीं। उसी समय तिलक वर्मा को भी कथित तौर पर अपने परिवार के साथ वहां देखा गया था। वहीं, श्रीलीला की मां को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आईपीएल मैच के दौरान देखे जाने के बाद अटकलें और भी मजबूत हो गईं। फैन्स ने श्रीलीला को मुंबई में क्रिकेट मैच देखते हुए भी देखा, जिनमें वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच भी शामिल हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो ये भी दावा किया कि श्रीलीला की टीम के सदस्यों को तिलक के नाम वाली जर्सी पहने देखा गया था। इन घटनाओं ने उनके कथित रिश्ते को लेकर चर्चाओं को और बढ़ा दिया। इतनी चर्चा होने के बावजूद श्रीलीला और तिलक दोनों ने ही अभी तक इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रीलीला तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में बिजी हैं। वे अनुराग बसु की आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। वहीं, तिलक मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया के लिए अपने प्रदर्शन से लगातार प्रभावित कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें.. Akshay Kumar Full Entertainment Movies: अक्षय कुमार की धांसू मनोरंजन वाली 6 फिल्में, OTT पर ले मजा
