तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की फिल्म 'जन नायगन' में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। CBFC ने फिल्म को A सर्टिफिकेट देते हुए 12 बदलाव भी सुझाए हैं।
तमिल सुपरस्टार विजय की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'जन नायगन' रिलीज से पहले ही चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के बाद फिल्म की टाइटल स्लेट में बड़ा बदलाव किया गया है और अब उन्हें 'The Honourable Chief Minister of Tamil Nadu C Joseph Vijay' के रूप में पेश किया जा सकता है। वहीं, भारत में रिलीज से पहले CBFC ने फिल्म को A सर्टिफिकेट देते हुए करीब 12 बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। इनमें डायलॉग्स, विजुअल्स और कुछ राजनीतिक संदर्भों में संशोधन शामिल हैं। हालांकि मेकर्स ने इन बदलावों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
जन नायगन टाइटल स्लेट में क्या बदल गया?
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शुरुआती टाइटल स्लेट में अब विजय को 'The Honourable Chief Minister of Tamil Nadu C Joseph Vijay' के नाम से दिखाया जाएगा। यानी 'थलापति विजय' की जगह उनकी नई राजनीतिक पहचान को प्राथमिकता मिल सकती है। सेंसर बोर्ड ने भारत में रिलीज से पहले फिल्म में 12 बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ अपशब्द म्यूट किए गए, 'New India' का जिक्र हटाया गया, भारतीय तिरंगे से जुड़ा एक दृश्य बदला गया और कई डायलॉग्स में बदलाव किया गया।
यह भी पढ़ें : गोविंदा 7 साल बाद करेंगे कमबैक, हीरो नं. 1 ने एक साथ किया दो फिल्मों का ऐलान!
TVK नाम हटाने की वजह क्या बताई गई?
रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय के किरदार का नाम Thalapathy Vetri Kondan (TVK) था। CBFC ने ऑडियो और विजुअल दोनों से TVK शब्द हटाने के निर्देश दिए। साथ ही एक डायलॉग में मौजूद '...TVK कानून' वाले हिस्से को भी बदल दिया गया।
यह भी पढ़ें : 'धमाल 4' का पहले सोमवार बुरा हाल, फिर भी हुई 100 करोड़ पार, जानिए कितनी रही कमाई?
'जन नायगन' की यूके रिलीज और भारत रिलीज में क्या होगा फर्क?
बताया जा रहा है कि यूके में फिल्म बिना भारतीय सेंसर कट्स के रिलीज होगी, जबकि भारत में वही वर्जन दिखाया जाएगा, जिसमें CBFC द्वारा सुझाए गए बदलाव शामिल होंगे। यूके रिलीज 24 जुलाई तय बताई जा रही है, जबकि भारत की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है। एच. विनोद के निर्देशन में बनी 'जन नायगन' में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण अहम भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का रनटाइम करीब 3 घंटे 3 मिनट है।
