Janhvi Kapoor In Peddi Movie: क्या फिल्म Peddi में जाह्नवी कपूर के किरदार के साथ उचित न्याय किया गया है? क्या बिना सहमति वाले दृश्यों को रोमांटिक रूप में दिखाना सही है? क्या पोस्ट-प्रोडक्शन में कलाकार की आपत्तियों को नजरअंदाज करना क्रिएटिविटी अधिकारों का उल्लंघन माना जाना चाहिए? 

'पेद्दी' (Peddi) मूवी रिलीज के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार यह मूवी कहानी की वजह से नहीं, बल्कि जाह्नवी कपूर की भूमिका को लेकर है। उनकी भूमिका को लेकर तीखी आलोचना हो रही है। फिल्म में उनके किरदार “अचियम्मा” को जिस तरह से दिखाया गया है, उसने दर्शकों के एक बड़े वर्ग को असहज कर दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस तब और तेज हो गई जब एक इंस्टाग्राम पेज “Recommendation Community” ने इस पर एक डिटेल में पोस्ट शेयर किया। पोस्ट का टाइटल था, 'Peddi: the most expensive disrespect ever paid to a leading woman in Indian cinema.'

किरदार के रोल पर सवाल

पोस्ट में आरोप लगाया गया कि लगभग ₹350 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म में महिला किरदार को बराबरी का स्थान नहीं मिला। दावा किया गया कि जहां फिल्म का पुरुष नायक सामाजिक-राजनीतिक संघर्ष में दिखाया गया है, वहीं जाह्नवी कपूर का किरदार केवल “ऑब्जेक्टिफिकेशन” और कैमरा फोकस तक सीमित रह गया। पोस्ट में यह भी लिखा गया कि फिल्म में ऐसे दृश्य हैं जिनमें अचियम्मा की सहमति (consent) की अनदेखी की गई, खासकर एक सीन जहां पुरुष किरदार की ओर से बिना अनुमति किस (Kiss) किया जाता है। इस वजह से कई दर्शकों ने फिल्म पर 'रिलेशनशिप रोमांटिसाइज करने' का आरोप लगाया है।

View post on Instagram

जाह्नवी कपूर की भूमिका पर बहस

जाह्नवी कपूर को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान कुछ शॉट्स पर आपत्ति जताई थी, लेकिन अंतिम एडिट में वे दृश्य शामिल रह गए। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। इंस्टाग्राम पोस्ट में यह भी कहा गया कि यह मामला किसी अभिनेत्री की असफलता नहीं बल्कि 'क्रिएटिव कंट्रोल और कंसेंट' से जुड़ा है, जहां कथित तौर पर अभिनेत्री की सीमा को नजरअंदाज किया गया।

इसे भी पढ़ें: 2 Ex-बीवियों की मौजूदगी में होगी आमिर खान की तीसरी शादी, जुलाई में ये 2 बॉलीवुड वेडिंग भी तय

सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटे दर्शक

फिल्म देखने वाले दर्शक दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं। एक वर्ग का कहना है कि यह कहानी की मांग हो सकती है, जबकि दूसरा इसे महिला किरदार के अनावश्यक यौनिकरण (sexualization) का उदाहरण बता रहा है। सोशल मीडिया पर #PeddiControversy और #RespectWomenInCinema जैसे हैशटैग भी ट्रेंड करने लगे हैं।

और पढ़ें: Bandar Movie Review: बॉबी देओल की ‘बंदर’ ने खोल दी सिस्टम की पोल! जानिए क्यों देखें यह फिल्म?