जुलाई 2026 में बॉक्स ऑफिस पर एक्शन, कॉमेडी, हॉरर और पैन इंडिया फिल्मों की भरमार रहेगी। 'अल्फा', 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' समेत कई बड़ी रिलीज क्लैश के लिए तैयार हैं।

जून 2026 में बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' और 'कॉकटेल 2' जैसी शानदार फिल्मों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब जुलाई में भी दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है। कई बड़ी और शानदार फ़िल्में 2026 के 7वें महीने में रिलीज होने जा रही है। दर्शकों को जहां एक्शन का डबल डोज़ मिलेगा तो कॉमेडी फ़िल्में उन्हें हंसाएंगी भी। पर्दे पर हॉरर का तड़का भी लगेगा। खास बात यह है कि लगभग हर तारीख पर बड़ा क्लैश भी संभव है। नज़र डालिए जुलाई 2026 में आ रहीं फिल्मों पर...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1.अल्फा (Alpha)

रिलीज डेट : 2 जुलाई 2026

शिव रवैल ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। आदित्य चोपड़ा इसके प्रोड्यूसर हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल की अहम् भूमिका है।

2. नागबंधम : द सीक्रेट ट्रेजर (Nagabandham - The Secret Treasure)

रिलीज डेट : 3 जुलाई 2026

यह तेलुगु सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म है, जो तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होगी। विराट कर्ण, नभा नटेश, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू और मुरली शर्मा जैसे कलाकारों से सजी इस एक्शन एडवेंचर ड्रामा थ्रिलर का निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है।

यह भी पढ़ें : 'वेलकम टू द जंगल' ने ली 100 करोड़ क्लब में एंट्री! अक्षय कुमार की फिल्म ने सोमवार को कमाए इतने CR

3. बेबी डू डाई डू (Baby Do Die Do)

रिलीज डेट : 3 जुलाई 2026

बॉलीवुड की इस एक्शन क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर में हुमा कुरैशी, सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, विद्या मालवडे और हिमांशु मलिक जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म के डायरेक्टर नचिकेत सामंत हैं।

4. राव बहादुर (Rao Bahadur)

रिलीज डेट : 3 जुलाई 2026

यह सत्यदेव कंचाराना, आनंद भारती, दीपा थॉमस और विकास मुपल्ला जैसे कलाकारों से सजी 'राव बहादुर' तेलुगु भाषा की साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है। फिल्म का डायरेक्शन वेंकटेश महा ने किया है।

5. नोबॉडी (Nobody)

रिलीज डेट : 9 जुलाई 2026

यह मलयालम भाषा की एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन का लीड रोल है। फिल्म में उनके साथ पार्वती थिरुवोथु, विजय राघवन और अशोकन जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म के डायरेक्टर निसम बशीर हैं।

6. धमाल 4 (Dhamaal 4)

रिलीज डेट : 10 जुलाई 2026

यह बॉलीवुड की एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, ईशा गुप्ता और संजीदा शेख जैसे कलाकारों ने काम किया है। इंद्र कुमार इसके डायरेक्टर हैं और अजय देवगन ने भूषण कुमार के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है।

7. द ओडिसी (The Odyssey)

रिलीज डेट : 17 जुलाई 2026

क्रिस्टोफर नोलन ने इस हॉलीवुड फिल्म का डायरेक्शन किया है। इस एक्शन एडवेंचर फंतासी ड्रामा फिल्म में मैट डैमन, जेंडया और एने हैथवे जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म इंग्लिश के साथ हिंदी, तेलुगु और तमिल में भी रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें : इन 20 मूवीज का सबको बेसब्री से इंतज़ार, सब इसी साल होंगी रिलीज, पर SRK की 'किंग' टॉप 3 में नहीं

8.GDN

रिलीज डेट : 17 जुलाई 2026

यह तमिल भाषा की पैन इंडिया बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन कृष्णकुमार रामकुमार ने किया है। फिल्म में आर. माधवन, प्रियामणि, सत्यराज और दुशारा विजयन जैसे कलाकारों ने काम किया है। तमिल के साथ इसे हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी देखा जा सकेगा।

9.तेरा यार हूं मैं (Tera Yaar Hoon Main)

रिलीज डेट : 24 जुलाई 2026

अमन इंद्र कुमार, आकांक्षा एस., परेश रावल, सुप्रिया पिलगांवकर, मृणाल कुलकर्णी और नेहा खान जैसे कलाकारों से सजी इस हिंदी फिल्म का डायरेक्शन मिलाप मिनल जावेरी ने किया है। यह रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म है।

10. द इंडिया स्टोरी (The India Story)

रिलीज डेट : 24 जुलाई 2026

यह बॉलीवुड की थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन चेतक डीके ने किया है। फिल्म में श्रेयस तलपड़े, काजल अग्रवाल, मुरली शर्मा, मनीष वाधवा और तृषा सरदा जैसे कलाकरों ने काम किया है।

11.दुल्हनिया ले आएगी (Dulhaniya Le Aaeegi)

रिलीज डेट : 24 जुलाई 2026

यह बॉलीवुड की फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन अक्षयादित्य लामा ने किया है। फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पियूष मिश्रा जैसे कलाकारों ने काम किया है।

जुलाई 2026 में ये 52 फिल्मे भी हो रहीं

  1. Minions & Monsters (हॉलीवुड एडवेंचर एनीमेशन कॉमेडी ड्रामा) : 2 जुलाई 2026 (इंग्लिश, हिंदी, तेलुगु तमिल)
  2. अरूपी (मलयालम सुपरनेचुरल थ्रिलर) ; 3 जुलाई 2026 (मलयालम)
  3. गट्टा कुश्ती (तमिल रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा) : 3 जुलाई 2026 (तमिल)
  4. डार्क (तमिल हॉरर साइकोलॉजिकल थ्रिलर) ; 3 जुलाई 2026 (तमिल)
  5. लव सीजंस (कन्नड़ रोमांटिक ड्रामा) : 3 जुलाई 2026 (कन्नड़)
  6. ग्रामायना (कन्नड़ एक्शन रोमांटिक ड्रामा) : 3 जुलाई 2026 (कन्नड़)
  7. डेडली किलर (कन्नड़ एक्शन क्राइम सस्पेंस थ्रिलर) : 3 जुलाई 2026 (कन्नड़)
  8. मर्दिनी (मराठी ड्रामा) : 3 जुलाई 2026 (मराठी)
  9. करमा नू रहस्यम (गुजराती क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर) : 3 जुलाई 2026 (गुजराती)
  10. नेवर माइंड (बंगाली ड्रामा) : 3 जुलाई 2026 (बंगाली)
  11. रहस्यम गरी (बंगाली एडवेंचर मिस्ट्री थ्रिलर) : 3 जुलाई 2026 (बंगाली)
  12. आउट ऑफ़ सिलेवस : पुस्तकांच्या पलिकडे (मराठी सोशल ड्रामा) : 3 जुलाई 2026 (मराठी)
  13. Nam Kaaldal Hingirlilla Bidi (कन्नड़ रोमांटिक कॉमेडी फैमिली ड्रामा) : 3 जुलाई 2026 (कन्नड़)
  14. द डेथ ऑफ़ रॉबिनहुड (इंग्लिश एडवेंचर ड्रामा) : 3 जुलाई 2026 (इंग्लिश)
  15. श्रीनिवास मंगपुरम (तेलुगु एक्शन रोमांटिक ड्रामा) : 9 जुलाई 2026 (तेलुगु)
  16. तुला पाहता (मराठी फैमिली रोमांटिक ड्रामा) : 10 जुलाई 2026 (मराठी)
  17. आजो अर्धांगिनी (बंगाली फैमिली ड्रामा) : 10 जुलाई 2026 (बंगाली)
  18. मृगया 1.5 : द हंट कंटीन्यू (बंगाली एक्शन क्राइम थ्रिलर) ; 10 जुलाई 2026 (बंगाली)
  19. सरपंच (पंजाबी फैमिली एक्शन ड्रामा) : 10 जुलाई 2026 (पंजाबी)
  20. मदर प्रॉमिस (कन्नड़ फैमिली ड्रामा) : 10 जुलाई 2026 (कन्नड़)
  21. पिंजर (बंगाली सोशल ड्रामा) ; 10 जुलाई 2026 (बंगाली)
  22. रंगा (गुजराती क्राइम साइकोलॉजिकल ड्रामा) : 10 जुलाई 2026 (गुजराती)
  23. शातिर (गुजराती क्राइम सस्पेंस ड्रामा) : 10 जुलाई 2026 (गुजराती)
  24. लेनिन (तेलुगु एक्शन ड्रामा) : 10 जुलाई 2026 (तेलुगु)
  25. इध्यम मुरली (तमिल रोमांटिक ड्रामा) : 10 जुलाई 2026 (तमिल)
  26. ईविल डेड बर्न (इंग्लिश हॉरर थ्रिलर) : 10 जुलाई 2026 (इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु)
  27. मोना (इंग्लिश एडवेंचर फंतासी कॉमेडी) : 10 जुलाई 2026 (इंग्लिश, हिंदी)
  28. वसुदेव सुतम (तेलुगु माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा) : 10 जुलाई 2026 (तेलुगु)
  29. बॉयज नेवर कॉम्प्रोमाइज (कन्नड़ हॉरर कॉमेडी) : 10 जुलाई 2026 (कन्नड़, हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम)
  30. महाप्रभु जगन्नाथ (हिंदी एनीमेशन माइथोलॉजिकल फैमिली ड्रामा) : 10 जुलाई 2026 (हिंदी, ओड़िया, तेलुगु)
  31. उत्तेजना : द फायर (हिंदी रोमांटिक थ्रिलर) : 10 जुलाई 2026 (हिंदी)
  32. रेकी (कन्नड़ एक्शन ड्रामा) ; 10 जुलाई 2026 (कन्नड़)
  33. चंद्रप्पन (तेलुगु एक्शन ड्रामा) : 10 जुलाई 2026 (तेलुगु)
  34. ब्यूटी (कन्नड़ क्राइम सस्पेंस थ्रिलर) : 10 जुलाई 2026 (कन्नड़)
  35. लव ओह लव (तमिल रोमांटिक कॉमेडी) :10 जुलाई 2026 (तमिल)
  36. हिप हिप हुर्रे (गुजराती एडवेंचर फंतासी थ्रिलर) : 16 जुलाई 2026 (गुजराती)
  37. दस्तार (पंजाबी एक्शन थ्रिलर): 17 जुलाई 2026 (पंजाबी)
  38. बोल बोल रानी (मराठी मिस्ट्री थ्रिलर) : 17 जुलाई 2026 (मराठी)
  39. फादर्स डे (कन्नड़ कॉमेडी ड्रामा) : 17 जुलाई 2026 (कन्नड़)
  40. ओका कोर्ट केस (तेलुगु ड्रामा) : 17 जुलाई 2026 (तेलुगु)
  41. Anbe Diana (तमिल रोमांटिक कॉमेडी) : 17 जुलाई 2026 (तमिल)
  42. ब्लैक गोल्ड (तमिल क्राइम एक्शन थ्रिलर) : 17 जुलाई 2026 (तमिल)
  43. भगवान (तमिल एडवेंचर माइथोलॉजिकल थ्रिलर) : 17 जुलाई 2026 (तमिल, तेलुगु)
  44. चेन्नई लव स्टोरी (तेलुगु रोमांटिक ड्रामा) : 24 जुलाई 2026 (तेलुगु)
  45. करावली (कन्नड़ एक्शन एडवेंचर ड्रामा) : 24 जुलाई 2026 (कन्नड़)
  46. स्वप्न सुंदरी (मराठी रोमांटिक ड्रामा) ; 24 जुलाई 2026 (मराठी)
  47. एक होता मालिन (मराठी ड्रामा) ; 24 जुलाई 2026 (मराठी)
  48. रफ़्तार (हिंदी ड्रामा) : 24 जुलाई 2026 (हिंदी)
  49. भूतम भयम (मराठी हॉरर कॉमेडी) ; 24 जुलाई 2026 (मराठी)
  50. इश्कनामा (पंजाबी पीरियड रोमांटिक ड्रामा) : 24 जुलाई 2026 (पंजाबी)
  51. उत्तर दा पुत्तर (हिंदी कॉमेडी) ; 24 जुलाई 2026 (हिंदी)
  52. स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे (इंग्लिश एक्शन एडवेंचर साइंस फिक्शन) : 30 जुलाई 2026 (इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम)

    नोट : लिस्ट बुक माय शो पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। इन 63 फिल्मों के अलावा कुछ अन्य रीजनल फिल्मों के नाम भी वहां दिए गए हैं,जो हमने लिस्ट में शामिल नहीं किए हैं।