MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Kara vs KD The Devil day 1 collection: एक दिन में आईं दो बड़ी फ़िल्में, पहले दिन कौन किस पर भारी?

Kara vs KD The Devil day 1 collection: एक दिन में आईं दो बड़ी फ़िल्में, पहले दिन कौन किस पर भारी?

30 अप्रैल 2026 को साउथ इंडियन सिनेमा की दो बड़ी फ़िल्में Kara और KD: The Devil बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं। धनुष स्टारर तमिल फिल्म 'कारा' ने ध्रुव सर्जा स्टारर कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' को ओपनिंग के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : May 01 2026, 10:09 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Kara Day 1 Collection
Image Credit : Instagram

Kara Day 1 Collection

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, धनुष स्टारर स्टारर 'कारा' ने पहले दिन तकरीबन 5.75 करोड़ रुपए की नेट कमाई की। इसमें से 4.65 करोड़ रुपए फिल्म के तमिल वर्जन ने और 1.10 करोड़ रुपए तेलुगु वर्जन ने कमाए हैं। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 6.64 करोड़ रुपए रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
KD: The Devil Day 1 Collection
Image Credit : Instagram

KD: The Devil Day 1 Collection

ध्रुव सर्जा स्टारर कन्नड़ फिल्म 'केडी : द डेविल' की पहले दिन की नेट कमाई लगभग 3.50 करोड़ रुपए रही। जबकि इस फिल्म ने ग्रॉस 4.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन भारत में किया है। फिल्म की धीमी शुरुआत जरूर हुई है, लेकिन इसे लेकर ऑडियंस का रिस्पॉन्स मजबूत बताया जा रहा है, जिससे इसके कलेक्शन में आगे उछाल की पूरी संभावना है।

35
Kara Vs KD Worldwie Collection
Image Credit : Instagram

Kara Vs KD Worldwie Collection

'कारा' ने भारत ही नहीं, विदेशों में मजबूत पकड़ बनाई है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से पहले दिन लगभग 2.50 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 9.14 करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि, 'केडी : द डेविल' के ओवरसीज कलेक्शन के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।

45
Kara स्टार कास्ट और बजट
Image Credit : Instagram

Kara स्टार कास्ट और बजट

'कारा' का निर्देशन विग्नेश राजा ने किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का निर्माण लगभग 100 करोड़ रुपए में हुआ है। फिल्म में धनुष के अलावा मोमिता बैजू, के.एस. रवि कुमार, जयराम, पृथ्वी राजन और श्रीजा रवि जैसे कलाकारों ने काम किया है।

55
KD: The Devil स्टार कास्ट और बजट
Image Credit : Instagram

KD: The Devil स्टार कास्ट और बजट

'केडी : द डेविल' के डायरेक्टर प्रेम हैं। ध्रुव सर्जा के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा ननैया और जीशू सेनगुप्ता जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म का बजट 100-150 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
दक्षिण सिनेमा समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Drishyam 3 ने पहले दिन की स्टार कास्ट की फीस से ज्यादा कमाई! जानिए सबसे महंगा-सस्ता एक्टर कौन?
Recommended image2
Shocking : मर्डर कर के भागा, एक्टर बन सनी देओल-आमिर खान संग किया काम, 12 साल बाद पकड़ा गया
Recommended image3
400 फिल्में करने वाले Mohanlal की कितनी मूवी 100 करोड़ी, आंकड़ा देख पकड़ लेंगे माथा
Recommended image4
Sanjay Dutt Health Update: स्टेज 4 कैंसर से जूझ चुके संजय दत्त अस्पताल में, आखिर क्या हुआ?
Recommended image5
Drishyam 3 Collection Day 1: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की बंपर ओपनिंग! पहले दिन की इतनी कमाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved