Kareena Kapoor 46th Birthday पर उनकी ननद सबा पटौदी ने पुरानी तस्वीरों और खास यादों से भरी पोस्ट शेयर की। इसमें परिवार और रिश्ते का बेहद खास किस्सा छिपा है।
करीना कपूर का जन्मदिन इस बार सिर्फ ग्लैमर और सेलिब्रेशन तक सीमित नहीं रहा। उनके 46वें बर्थडे पर परिवार की ओर से आई एक खास सोशल मीडिया पोस्ट ने पुराने दिनों की कई यादें ताजा कर दीं। इस पोस्ट में करीना के साथ रिश्ते की गर्माहट, परिवार के खास पलों और बीते दौर की झलक देखने को मिली। तस्वीरों के इस सिलसिले ने फैंस को भी उस दौर की याद दिला दी, जब करीना और पटौदी परिवार का रिश्ता धीरे-धीरे और गहरा हो रहा था। सबा पटौदी ने अपने अंदाज में इस खास रिश्ते को याद करते हुए दिल की बात लिखी।
करीना कपूर के जन्मदिन पर सबा पटौदी की खास पोस्ट
सबा पटौदी ने करीना कपूर के 46वें जन्मदिन पर तस्वीरों की एक पूरी सीरीज शेयर की। इनमें दोनों की साथ में खिंचवाई गई तस्वीरें, पुराने दिनों की झलक और परिवार से जुड़ी यादें शामिल हैं। एक तस्वीर में सबा और करीना कैमरे के सामने पोज देती नजर आती हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों का एक कैंडिड क्लोज-अप दिखता है। इस पोस्ट में सबा ने अपने पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के 70वें जन्मदिन का एक पुराना पल भी शामिल किया। यानी यह पोस्ट सिर्फ बर्थडे विश नहीं, बल्कि कई सालों की साझा यादों का कलेक्शन बन गई।
‘तुम मेरी लोलो थीं...’ करीना के लिए सबा का इमोशनल मैसेज
सबा ने लिखा, “मैं कहां से शुरू करूं... मुझे याद है कि मैं तुमसे और भाई से किसी शूट पर मिली थी। तुमने लेदर की शॉर्ट स्कर्ट और जैकेट पहनी हुई थी और तुम इतनी शानदार लग रही थीं... शायद मैंने भी उस समय तुम्हारा वो लुक अपना लिया था। मैं वहां थी, जब तुम पहली बार अब्बा से मिली थीं। ये दोनों यादें आज भी बिल्कुल साफ हैं और काश मैंने इन्हें फिल्म में कैद किया होता!”
यह भी पढ़ें : करीना कपूर का असली नाम सिद्धिमा तो कियारा का आलिया, इन 5 एक्ट्रेसेज ने भी बदले नाम
उन्होंने आगे लिखा, “और फिर... ऐसी बहुत सारी यादें हैं! पोलो इवेंट्स, पार्टियां, जन्मदिन, त्योहार... और हमारी ट्रेडिशनल सेल्फियां! वो तो होनी ही हैं! जब मुझे तुम्हारी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब तुम मेरी लोलो थीं। इसके लिए मैं हमेशा तुम्हारी आभारी रहूंगी। तुमने हमेशा मेरा साथ दिया है... और मैं भी 100 प्रतिशत तुम्हारे साथ हूं। तुम्हें बहुत-बहुत-बहुत जन्मदिन की शुभकामनाएं! तुम्हें रोकने वाली कोई सीमा नहीं है। हमेशा चमकती रहो, तुम एक सितारा हो। लव यू।”
करीना-सबा की बॉन्डिंग की दिखी झलक
सबा की पोस्ट में करीना के साथ उनके पुराने और नए दौर की कई तस्वीरें भी नजर आईं। इससे दोनों के बीच लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक लगाव की झलक मिलती है। करीना का रिश्ता सिर्फ पति सैफ अली खान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने उनके परिवार के साथ भी करीबी बॉन्ड बनाया है।
यह भी पढ़ें : रेखा ने 3 साल में फेस किया कैमरा, 13 की उम्र में अकेले मुंबई आईं, फिर ऐसे बनीं सुपरस्टार
करीना और सैफ की लव स्टोरी
करीना कपूर और सैफ अली खान ने 2007 में डेटिंग शुरू की थी। दोनों ने ‘ओमकारा’ और ‘टशन’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। इसके बाद अक्टूबर 2012 में दोनों ने मुंबई में एक निजी समारोह में शादी की। शादी के बाद उनके दो बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हुए। करीना की सैफ की बहनें सबा अली खान और सोहा अली खान के साथ भी करीबी बॉन्डिंग रही है। वहीं, सास शर्मिला टैगोर के साथ भी उनका रिश्ता अक्सर चर्चा में रहता है।
