'...अब एक आखिरी कप कॉफी', आखिर क्यों करण जौहर ने किया ऐसा ऐलान?
‘कॉफी विद करण’ के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। यह शो 22 साल बाद बंद होने जा रही हैं। करण ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं, पूरी कहानी।

बॉलीवुड सितारों की चटपटी बातचीत, मजेदार सवाल और करण जौहर का खास अंदाज... ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) करीब 22 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। लेकिन अब इस पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो का सफर खत्म होने जा रहा है। करण जौहर ने ऐलान किया है कि सीजन 9 शो का आखिरी सीजन होगा।

सीजन 9 होगा शो का आखिरी पड़ाव
करण जौहर ने इस अनाउंसमेंट को भावुक अंदाज में किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर शो के सफर को याद करते हुए कहा कि अब वह एक आखिरी बार ‘कॉफी’ कप उठाएंगे। ऐसे में सीजन 9 फैंस के लिए सिर्फ एक नया सीजन नहीं, बल्कि शो को अलविदा कहने का मौका भी होगा।
कब से आएगा ‘कॉफी विद करण’ शो?
करण जौहर ने इससे पहले 2026 में सीजन 9 की वापसी की जानकारी देते हुए बताया था कि शो दिवाली के दौरान लौटेगा। उस समय उन्होंने सीजन 9 की वापसी की पुष्टि की थी। ‘कॉफी विद करण’ 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर टेलिकास्ट होगी।
इसे भी पढ़ें: 2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने कमाए 400 करोड़, आयुष्मान खुराना ने बताई फिल्म की सफलता की वजह
इस सीजन में कौन-कौन दिखेगा?
अब सीजन 9 के साथ इस सफर का आखिरी पड़ाव आने वाला है। ऐसे में यह सीजन उन दर्शकों के लिए खास हो सकता है, जिन्होंने इतने लंबे समय तक इस शो की ‘कॉफी’ का साथ दिया है।
- आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट- शाहीन पहली बार शो पर नजर आ सकती हैं।
- जाह्नवी कपूर और वरुण धवन- दोनों के एक एपिसोड शूट करने की रिपोर्ट है।
- अक्षय कुमार और अजय देवगन
- सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
- विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
- आमिर खान, सैफ अली खान, फरहान अख्तर और अक्षय खन्ना -‘दिल चाहता है’ रीयूनियन की चर्चा
- करण जौहर के साथ फराह खान और समय रैना की जोड़ी की भी चर्चा है।
और पढ़ें: लता मंगेशकर का वो कल्ट गाना जो आज भी बेटियों को देता है रुला, 56 साल बाद भी है एवरग्रीन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।